17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यबिहार: सरकारी स्कूल में अंडा चोरी करते पकड़े गए प्रिंसिपल, वीडियो वायरल

बिहार: सरकारी स्कूल में अंडा चोरी करते पकड़े गए प्रिंसिपल, वीडियो वायरल

Published on

हाजीपुर ,

बिहार के हाजीपुर जिले के लालगंज प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय रिखर में सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक द्वारा मिड-डे मील के अंडे चोरी करते पकड़े गए. बच्चों को बांटे जाने वाले अंडों को झोले में भरते हुए प्रधानाध्यापक सुरेश सहनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. यह वीडियो 12 दिसंबर का बताया जा रहा है, जिसमें स्कूल के हेडमास्टर बच्चों के लिए आए अंडों को अपने झोले में डालकर घर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच कराई, जिसमें अंडे की चोरी की बात सही पाई गई.

अंडा चोरी करते पकड़े गए प्रधानाध्यापक
जांच के बाद शिक्षा विभाग ने आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ पत्र जारी किया और उन पर विभाग और सरकार की छवि खराब करने का आरोप लगाया. विभाग ने मामले में FIR दर्ज कराने की बात कही है. वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने अंडा चोर हेड मास्टर से स्पष्टीकरण मांगा है.

इस घटना से नाराज स्थानीय अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया और मामले को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया. मिड-डे मील योजना के तहत बच्चों को पोषण और प्रोटीन के लिए अंडे दिए जाते हैं.

मिड-डे मील योजना के तहत बच्चों को दिया जाने थे अंडे
हालांकि, प्रधानाध्यापक सुरेश सहनी ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि उन्होंने अंडे अपने पास नहीं रखे, बल्कि रसोइया को दे दिए थे. वहीं, रसोइया ने स्पष्ट किया कि अंडे ऑफिस में रख दिए गए थे. शिक्षा विभाग अब इस मामले में सख्त कार्रवाई की तैयारी में है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि सरकारी योजनाओं का लाभ बच्चों तक सही ढंग से पहुंचे. इस घटना के सामने आने से हर कोई हैरान है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this