17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यराजस्थान: DFO को मारा था थप्पड़, बीजेपी के पूर्व मंत्री भवानी सिंह...

राजस्थान: DFO को मारा था थप्पड़, बीजेपी के पूर्व मंत्री भवानी सिंह राजावत को 3 साल की सजा

Published on

जयपुर ,

राजस्थान के कोटा जिले में वन विभाग के अधिकारी को थप्पड़ मारने के मामले में बीजेपी के पूर्व मंत्री भवानी सिंह राजावत को तीन साल की सजा हुई है. अदालत ने उनके साथ बीजेपी कार्यकर्ता महावीर सुमन को भी दोषी करार दिया और दोनों पर 30-30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया. लेकिन एससी/एसटी एक्ट की धारा 3 में अदालत ने दोनों को बरी कर दिया.

यह मामला मार्च 2022 का है, जब कोटा के दाढ़ देवी मंदिर रोड पर यूआईटी सड़क की मरम्मत चल रही थी. इस दौरान वन विभाग ने इसे फ़ॉरेस्ट की जमीन बताते हुए काम रुकवा दिया था. 31 मार्च 2022 को भवानी सिंह राजावत अपने कार्यकर्ताओं के साथ वन विभाग के कार्यालय पहुंचे. वहां मौजूद अधिकारी रवि कुमार मीणा ने शांति से बैठकर बात करने को कहा, लेकिन राजावत ने गुस्से में आकर उन्हें थप्पड़ मार दिया.

इस घटना के बाद वन उपसंरक्षक रवि कुमार मीणा ने नयापुरा थाने में मारपीट और राजकाज में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया. पुलिस ने राजावत और उनके समर्थकों के खिलाफ धारा 332, 353, 34 और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया. इसके बाद 1 अप्रैल 2022 को राजावत गिरफ्तार हुए और 10 दिन जेल में रहे.

फैसले के बाद भवानी सिंह राजावत ने कहा कि हमने सिर्फ अधिकारी के कंधे पर हाथ रखा था. कोर्ट का आदेश हाईकोर्ट में चुनौती देंगे. अदालत ने सजा सस्पेंड कराने के लिए 1 महीने का समय दिया है.

भवानी सिंह राजावत ने वन विभाग के अधिकारी मारा था थप्पड़
बता दें, भवानी सिंह राजावत ने कोटा जिले के लाडपुरा विधानसभा सीट से साल 2008 में चुनाव जीता था. वह उस समय भी सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने साल 2011 में राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस विधायक रघु शर्मा पर जूता फेंक दिया था. जिसके बाद जमकर बवाल मचा था और भवानी सिंह राजावत को 1 साल के लिए निलंबित कर दिया गया था.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this