11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराष्ट्रीयअंत्योदय एक्सप्रेस रुकने पर नहीं खुला दरवाजा, भड़के यात्रियों ने तोड़ डाला...

अंत्योदय एक्सप्रेस रुकने पर नहीं खुला दरवाजा, भड़के यात्रियों ने तोड़ डाला गेट, लोगों ने पूछा- RPF कहां थी?

Published on

मानिकपुर

भारतीय रेल एक पब्लिक प्रॉपर्टी है। ऐसे में उस पर होने वाले हमले से टैक्स भरने वाले हर किसी व्यक्ति को नुकसान पहुंचता है। लेकिन छपरा से मुंबई जा रही गाड़ी संख्या 15101 अंत्योदय एक्सप्रेस का गेट न खुलने से नाराज कुछ यात्री ऐसा उपद्रव मचाते है। जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते है। ठंड के समय में भीड़ होने के चलते जनरल बोगी के गेट लोगों द्वारा ही बंद कर दिए जाते है।

ताकि ठंडी हवा से बचत मिल सकें। लेकिन जनरल बोगी में भीड़ ज्यादा होने के चलते जब गेट एक बार बंद हो जाता है, तो उसका खुलना आसान नहीं होता है। जनरल डिब्बे में सफर कर चुके लोग इस बात को अच्छे से समझते होंगे। उत्तर प्रदेश के मनकापुर में ट्रेन के दरवाजे और खिड़की तोड़ने का ऐसा ही एक वीडियो इस समय जोरों-शोरों से शेयर किया जा रहा है।

ट्रेन के खिड़की और दरवाजों पर वार…
इस वीडियो में कुछ लोगों को पहले ट्रेन के दरवाजे को तोड़ते हुए देखा जा सकता है। ट्रेन में घुसने के चक्कर में कुछ पैसेंजर्स दरवाजे का शीशा तोड़ते हुए गाली-गलौज करते भी सुने जा सकते हैं। पहले वह ट्रेन के गेट का शीशा तोड़ते हैं। फिर खिड़की पर लगी लोहे की ग्रिल को भी मोड़ देते हैं। खिड़की पर लगी ग्रिल को मोड़ना कोई आसान काम नहीं होता है।

लेकिन उपद्रवी ट्रेन में घुसने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। ट्रेन का गेट न खुलने की कंपलेन वह पुलिस से भी कर सकते थे। लेकिन उन्होंने कानून का हाथ में लेना उचित समझा। हालांकि, इस घटना के बाद झांसी रेलवे स्टेशन पर RPF और GRP एक्टिव हो गई। ऐसे में अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते नजर आ रहे हैं।

​X पर इस वीडियो को @NavbharatTimes ने पोस्ट करते हुए लिखा- गेट न खोलने से नाराज यात्रियों ने तोड़े अंत्योदय एक्सप्रेस के दरवाजे और खिड़कियां। ​ इस वीडियो को अलग-अलग हैंडल्स द्वारा पोस्ट किया गया है। जिस पर सैकड़ों प्रतिक्रिया आई हैं। जिसमें लोग ट्रेन के दरवाजे और खिड़कियां तोड़ने वालों की जमकर निंदा कर रहे हैं।

अगर पुलिस एक्शन लेती तो ऐसा न होता…
यूजर्स मनकापुर जंक्शन पर मुंबई जा रही ट्रेन के साथ हुए इस हादसे पर कमेंट सेक्शन में जमकर टिप्पणी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- अगर जीआरपी आरपीएफ पहले एक्टिव हो गई होती तो यह सब नहीं होता। कम से कम उत्तर भारत में सर्दी के मौसम में उनकी ड्यूटी जनरल डिब्बों की ओर होनी चाहिए।

दूसरे ने कहा कि उस रेलवे स्टेशन पर इंस्पेक्टर उपलब्ध नहीं था? ये लोग ट्रेन में तोड़फोड़ क्यों कर रहे हैं। पहले से ही काफी मुश्किल से ये ट्रेनें चल रही हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि देश की लुटिया गोल है! संसद भी डामाडोल है! नेता लोग हैं अपनी मस्ती में! देश है बिन माझी कश्ती में!

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...

दादाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध आस्था केंद्र दादाजी धाम मंदिर में शुक्रवार...