19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यहरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला का निधन, गुरुग्राम में ली अंतिम...

हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला का निधन, गुरुग्राम में ली अंतिम सांस

Published on

गुरुग्राम

हरियाणा से एक दुखद खबर सामने आई है। ओमप्रकाश चौटाला का निधन हो गया। पूर्व सीएम ने 89 साल की उम्र में गुरुग्राम में अपने घर पर अंतिम सांस ली। वे इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रमुख थे। उनके निधन से राजनीति जगत में शोक की लहर है।

हरियाणा में ओपी चौटाला के नाम से ओम प्रकाश चौटाला फेमस थे। वे देश के छठवें उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के बेटे थे। उनका जन्म 1 जनवरी 1935 में सिरसा के डबवाली गांव में हुआ था। उन्होंने इनेलो से हरियाणा के सीएम के रूप में कार्य किया था।

ओमप्रकाश को विरासत में मिली सियासत
हरियाणा और देश की सियासत में चौधरी देवीलाल ताऊ मशहूर रहे. वह देश के डिप्टी पीएम भी रहे. देवीलाल की 5 संतानों में चार बेटों में ओमप्रकाश चौटाला भी एक थे. उनके बाकी बेटों का नाम प्रताप चौटाला, रणजीत सिंह और जगदीश चौटाला है. जब देवीलाल डिप्टी पीएम बने तो बड़े बेटे ओमप्रकाश चौटाला ने राजनीतिक विरासत संभाली और हरियाणा के मुख्यमंत्री बने. ओमप्रकाश 1989 से 1991 तक मुख्यमंत्री रहे. 1991 में लोकसभा चुनाव हारे और यहीं से उनकी राजनीतिक यात्रा समाप्त हो गई. 1999 में ओमप्रकाश चौटाला ने बीजेपी की मदद से हरियाणा में सरकार बनाई. 2005 तक वे हरियाणा के सीएम बने. 2001 में देवीलाल का देहांत हो गया. ओमप्रकाश चार बार हरियाणा के सीएम रहे.

कैसा है चौटाला का पारिवारिक स्ट्रक्चर
ओमप्रकाश चौटाला के दो बेटे हैं. अजय और अभय चौटाला. अजय और अभय चौटाला के दो-दो बेटे हैं. अजय चौटाला के बेटों का नामा दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला है. दोनों ही राजनीति में हैं. वहीं, अभय चौटाला के बेटों का नाम कर्ण और अर्जुन चौटाला है. ये दोनों भी राजनीति में हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this