19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यजयपुर: LPG और CNG ट्रक में भीषण टक्कर, 8 की मौत, 41...

जयपुर: LPG और CNG ट्रक में भीषण टक्कर, 8 की मौत, 41 जख्मी

Published on

जयपुर

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज (20 दिसंबर) सुबह-सुबह भीषण हादसा हो गया. यहां एक LPG और CNG ट्रक में भीषण टक्कर हो गई. हादसा इतना भयावह था कि इसकी चपेट में आए 5 लोग जिंदा जल गए. हादसे में कुल 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. दुर्घटना में 40 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जयपुर के सवाई मान सिंह (SMS) हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

एलपीजी औ सीएनजी ट्रक में हुई टक्कर ने आसपास की गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया. जो गाड़ियां हादसे की जद में आईं, वो पूरी तरह से कबाड़ में तब्दील हो गई हैं. पुलिस और प्रशासन की टीम के साथ दमकल विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं. ज्यादातर, गाड़ियों की आग बुझा ली गई है. लेकिन करीब 6 बजे सुबह हुए हादसे के तीन घंटे बाद (9 बजे) भी कुछ गाड़ियों में आग बुझाने का काम जारी था.

जयपुर में हुई इस भीषण दुर्घटना के बाद सुरक्षा के लिहाज से आस-पास का रास्ता डायवर्ट कर दिया गया है. घटना स्थल पर कई गाड़ियां मौजूद हैं, जो आग लगने के कारण पूरी तरह से तबाह हो चुकी हैं. राजस्थान के मंत्री गजेंद्र सिंह खिमसर ने बताया कि पुलिस और प्रशासन मौके पर है. अस्पताल में और बेड लगाए जा रहे है, ताकि सभी घायलों को इलाज मिल सके. 35 घायलों में से 50 फीसदी कम से कम 50 परसेंट जल चुके हैं. हादसे के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा SMS अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घायलों को देखने पहुंचे हैं. उन्होंने हादसे पर दुख जताया है.

40 गाड़ियां आग की चपेट में आईं
हादसे पर जयपुर के डीएम जितेंद्र सोनी ने कहा,’करीब 40 गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं. मौके पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस पहुंच गई हैं. राहत कार्य जारी है. आग पर काबू पा लिया गया है और अब सिर्फ 1-2 गाड़ियां ही बची हैं.’

हेल्पलाइन नंबर किया गया जारी
भांकरोटा में एलपीजी गैस से भरे टैंकर में ब्लास्ट की दुर्घटना में घायलों की सहायता के लिए जयपुर पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं.
1. 9166347551
2. 8764688431
3. 7300363636

आग बुझाने का क्रम जारी
बताया जा रहा है कि दोनों ट्रक आपस में टकरा गए. टक्कर के बाद आसपास मौजूद गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं. सुबह करीब 6 बजे हुए हादसे के तीन घंटे बाद भी आग बुझाने का क्रम जारी है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this