24.6 C
London
Thursday, June 18, 2026
HomeराजनीतिAAP कैंडिडेट ने चुनाव लड़ने से किया इनकार, दिल्ली के महरौली से...

AAP कैंडिडेट ने चुनाव लड़ने से किया इनकार, दिल्ली के महरौली से हुआ था नाम का ऐलान

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के महरौली से आम आदमी पार्टी के विधायक और इस सीट से उम्मीदवार नरेश यादव ने विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. उनकी जगह पार्टी ने महेंद्र चौधरी को महरौली सीट से चुनावी मैदान में उतारने का ऐलान किया है.

नरेश यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट कर बताया कि आज से बारह साल पहले अरविंद केजरीवाल की ईमानदारी की राजनीति से प्रेरित होकर मैं आम आदमी पार्टी में आया था. इस पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है. आज अरविंद जी से मिलकर मैंने उनको बताया कि जब तक कोर्ट से मैं बाइज्जत बरी नहीं हो जाता, तब तक मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा.

उन्होंने कहा कि मैं पूरी तरह से निर्दोष हूं और मुझ पर लगाए गए इल्जाम राजनीति से प्रेरित और झूठे हैं. इसलिए मैंने उनसे गुजारिश की है मुझे चुनाव लड़ने से मुक्त कर दे. महरौली के लोगों की सेवार करता रहूंगा और एक आम कार्यकर्ता की तरह जी-जान लगाकर केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री बनाऊंगा.

नरेश यादव के खिलाफ क्या है मामला?
पंजाब के मालेरकोटला जिले की अदालत ने कुरान की बेअदबी से जुड़े 2016 के एक मामले में नरेश यादव को दो साल की सजा सुनाई है. दरअसल 2016 में अज्ञात लोगों ने कुरान के पन्ने फाड़ कर मुस्लिम समुदाय के इलाके में फेंक दिये थे. जिसके बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया था और मुस्लिम समुदाय की भारी भीड़ ने स्थानीय अकाली दल विधायक के घर पर तोड़-फोड़ कर दी थी. हालात को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को गोलियां भी चलानी पड़ी थी. इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था.

इन गिरफ्तार लोगों में से एक मुख्य साजिशकर्ता विजय ने आम आदमी पार्टी के दिल्ली के महरौली से विधायक नरेश यादव का नाम पूरी साजिश रचने के लिए लिया था. पंजाब पुलिस को रिमांड के दौरान दिए बयान में कहा था कि इसी विधायक के कहने पर उसने मुस्लिम बहुल मलेरकोटला इलाके में तनाव फैलाने के लिए कुरान के पन्ने फाड़ने की साजिश रची थी.

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...