19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यमेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान भगदड़, कई महिलाएं...

मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान भगदड़, कई महिलाएं घायल

Published on

मेरठ,

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें कई महिलाओं को चोट लगी. इनको नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि ये हादसा कथा पांडाल के एंट्री गेट पर हुआ है. जानकारी के मुताबिक, भीड़ ज्यादा होने की वजह से एंट्री गेट पर हंगामा मच गया, जिसके बाद महिलाएं एक-दूसरे के ऊपर गिर गईं. इस हादसे में चार महिलाओं के घायल होने की खबर थी. बताया जा रहा है कि एंट्री गेट पर अव्यवस्था की वजह से ऐसे हालात बने.

पुलिस और मेडिकल की टीम मौके पर मौजूद
ये भी बताया जा रहा है कि स्थानीय पुलिस फोर्स पहले से तैनात थी, लेकिन कई थानों की पुलिस टीम को बुलाया गया है. हालांकि इस हंगामे में कितने लोग घायल हैं, इसकी कोई जानकारी अबतक नहीं आई है. जो भी लोग इसमें घायल हुए हैं, उन्हें अस्पताल ले जाया गया है.

इस घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि एंट्री गेट पर खड़ी भीड़ पांडाल के अंदर घुसने के लिए जद्दोजहद करती है और फिर अचानक महिलाएं एक-दूसरे के ऊपर गिरती हुई दिखाई दे रही हैं. इस दौरान वहां मौजूद लोग नीचे गिरी हुई महिलाओं को उठाने का प्रयास करते हैं.

मेरठ के एसएसपी ने क्या बताया?
मेरठ के एसएसपी ने बताया कि भीड़ ज्यादा होने की वजह से ऐसे हालात बने, राहत की बात है कि वहां कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है. स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल में है. उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर कई पुलिस अधिकारी, मेडिकल की टीम और एम्बुलेंस मौजूद हैं. पुलिस के साथ वॉलंटियर भी वहां मौजूद हैं. पूरी व्यवस्था रखी गई है. तत्काल घायलों को अटेंड किया गया है. एसएसपी ने कहा कि इस घटना की हर एंगल से जांच की जाएगी.

डीएम ने क्या बताया?
इस घटना को लेकर मेरठ के डीएम दीपक मीणा ने बताया कि एंट्री गेट पर एक-दो महिलाएं गिरी थीं, जिन्हें उठा लिया गया है. सभी चीजें कंट्रोल में हैं. वहां पुलिस फोर्स भारी संख्या में तैनात हैं. उन्होंने बताया कि शिवकथा के लिए सभी परमिशन ली गईं थीं. आयोजकों के पास सभी एनओसी हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this