19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यUP: तीन बच्चों के पिता से 20 साल की लड़की को हुआ...

UP: तीन बच्चों के पिता से 20 साल की लड़की को हुआ प्यार, ऑनर किलिंग में भाई और मामा गिरफ्तार

Published on

बांदा ,

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक लड़की को शादीशुदा युवक से प्रेम करना जानलेवा साबित हुआ. पुलिस को गडरा नाले में पुल के नीचे लड़की का शव संदिग्ध हालत में मिला. पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की.

युवती के शरीर और चेहरे पर चोटों के निशान थे, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि युवती की मौत गला दबाने से हुई है. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतका का पड़ोसी गांव के एक शादीशुदा युवक से प्रेम प्रसंग था. युवक पहले से तीन बच्चों का पिता है और लड़की उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन दोनों के परिवार इसके खिलाफ थे.

ऑनर किलिंग में युवती की गला दबाकर हत्या
बताया जा रहा है कि इस प्रेम प्रसंग को लेकर लड़की के परिवार में कई बार झगड़ा हुआ. जिसके चलते आरती घर से 20 दिन पहले ननिहाल कौशांबी जिले के पश्चिमशरीरा गांव भेज दिया था. वहां से उसने पांच दिन पहले फोन किया था कि वह वापस गांव आ रही है, लेकिन वह गांव नहीं पहुंची. बुधवार को उसका शव गड़रा नाला के नीचे पड़ा होने की सूचना मिली थी. पुलिस ने इस मामले में मृतका के भाई और मामा को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है.

मृतका के भाई और मामा से पूछताछ में जुटी पुलिस
इस घटना पर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है. परिवार के सदस्यों पर शक गहराया है और पूछताछ में कई तथ्य सामने आए हैं. जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this