24.6 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराजनीतिहिंदुओं का नेता बनने वाले मोहन भागवत के बयान पर सपा सांसद...

हिंदुओं का नेता बनने वाले मोहन भागवत के बयान पर सपा सांसद इकरा हसन ने कही ये बात

Published on

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मंदिर- मस्जिद विवाद देखने को मिला. जिसकी शुरुवात संभल से हुई. इसके बाद मानों मंदिर तलाशने का सिलसिला शुरू हो गया. इसके बाद प्रशासन ने कई मंदिर तलाशे हैं. अब इसको लेकर संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान की चर्चा खूब हो रही है. भागवत ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद कुछ लोग ऐसे मुद्दों को उछालकर खुद को ‘हिंदुओं के नेता’ साबित करना चाहते हैं. अब इस बयान को लेकर उन्हें विपक्ष का साथ भी मिल रहा है.

सांसद इकरा हसन ने कहा कि पहली बार मैं मोहन भागवत की बात से सहमत हूं. हालांकि इसकी शुरुवात वहीं से हुई है. इन सब बातों के कारण जो डेवलपमेंट के मुद्दे हैं वो कहीं न कहीं पिछड़ जाते हैं. भागवत जी की बात से मैं सहमत हूं. अब बस उनकी पार्टी को भी सहमत होना चाहिए.

इकरा हसन ने कहा कि हमारी भी यही कोशिश है कि समाज को जो तानाबाना है वो बना रहे, और आपसी भाईचारे के साथ हम सब लोग अपने देश की प्रगति के लिए काम करें. ऐसे मुद्दों पर काम करें जो जन-जन से जुड़ा हुआ है. जो धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश करते हैं उनको कोई तवज्जो न दी जाए.

बीजेपी को सुननी चाहिए भागवत की बात- इकरा
सांसद इकरा हसने ने कहा कि संघ के चीफ ने ये बात कही है तो भारतीय जनता पार्टी को मोहन भागवत की बात सुननी चाहिए, और आज के समय में हमें अपने देश की प्रगति के बारे में सोचना चाहिए.

कथनी और करनी में अंतर- मनीष तिवारी
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि कथनी और करनी फर्क नहीं होना चाहिए. सुझाव अच्छा है लेकिन ये राय उन लोगों को देना चाहिए, जो ये सब करते है कि संयम रखें और भारत के कानून पर भरोसा रखें और कानून की प्रणाली का पालन करें.

भागवत की बात मानता कौन है- राम गोपाल यादव
समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने कहा कि मोहन भागवत जी ने सही कहा है लेकिन उनकी बात मानता कौन है? यह ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि उनकी बात कोई नहीं मानता.

मोहन भागवत ने क्या कहा था?
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कल यानी गुरुवार को पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान देश में सद्भावना की वकालत की और मंदिर-मस्जिद को लेकर शुरू हुए नए विवादों पर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने हालिया विवादों पर अपनी बात रखते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद ऐसे विवादों को उठाकर कुछ लोगों को लगता है कि वे हिंदुओं के नेता बन जाएंगे.

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...