9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलकप्तान रिंकू सिंह कहिए... इस टीम का कैप्टन बना बाएं हाथ का...

कप्तान रिंकू सिंह कहिए… इस टीम का कैप्टन बना बाएं हाथ का विस्फोटक बल्लेबाज, IPL में भी खुल सकती है किस्मत

Published on

लखनऊ

रिंकू सिंह को 21 दिसंबर से शुरू होने वाले विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिए उत्तर प्रदेश की टीम का कप्तान बनाया गया है। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार की जगह ली है, जिन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में टीम की कप्तानी की थी। ऐसा पहली बार होगा कि रिंकू सीनियर स्तर पर राज्य की किसी टीम की कप्तानी करेंगे। इससे पहले उन्होंने मेरठ मैवरिक्स को यूपी टी-20 लीग का खिताब जिताया था।

यूपी ने दी बड़ी जिम्मेदारी
रिंकू ने अपनी कप्तानी पर खुशी जाहिर करते हुए कहा ‘यूपी टी-20 लीग में नेतृत्व करना मेरे लिए बड़ा मौक़ा था। इससे मुझे काफी कुछ सीखने को मिला। मैंने यूपी टी-20 लीग में गेंदबाजी (ऑफ स्पिन) भी आजमाई। मौजूदा समय का क्रिकेट एक संपूर्ण खिलाड़ी की मांग करता है- एक ऐसा क्रिकेटर जो बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों कर सक। अब मैं अपनी गेंदबाजी पर भी ध्यान दे रहा हूं। उत्तर प्रदेश के कप्तान के तौर पर मेरी जिम्मेदारी बढ़ गई है और मैं इसके लिए पूरी तरह तैयार हूं।’

KKR को भी नए कप्तान की तलाश
रिंकू को ऐसे समय में कप्तानी का प्रभार मिला है, जब उनकी आईपीएल टीम कोलकाता नाइटराइडर्स आईपीएल 2025 सीजन के लिए कप्तान चुनने पर विचार कर रही है। हालांकि रिंकू ने कहा कि उनका ध्यान फिलहाल उत्तर प्रदेश की टीम को विजय हजारे ट्रॉफी जिताने पर है। उन्होंने कहा, ‘मैं नए आईपीएल सीजन में केकेआर की कप्तानी के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं। मैं अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं ताकि उत्तर प्रदेश की टीम उस ट्रॉफी को फिर से जीत सके, जो हमने पहली बार 2015-16 में जीती थी।’

अब टीम इंडिया का अहम हिस्सा
यह टूर्नामेंट चयनकर्ताओं को फरवरी में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत की वनडे टीम तय करने में मदद करेगा। रिंकू इस साल विश्व कप के बाद से टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में नियमित रूप से भारतीय टीम के सदस्य हैं। उन्होंने अब तक सिर्फ दो वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में ठीक एक साल पहले अपना वनडे डेब्यू किया था।

घरेलू रिकॉर्ड भी अच्छा
रिंकू सिंह के लिस्ट-ए आंकड़े बेहद प्रभावशाली हैं। उन्होंने 52 पारियों में 48.69 की औसत और 94.8 के स्ट्राइक रेट से कुल 1899 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैं। हालांकि रिंकू इस टूर्नामेंट को अपनी योग्यता साबित करने के मौके के रूप में नहीं देख रहे हैं।

21 दिसंबर को यूपी का पहला मैच
उत्तर प्रदेश की टीम 21 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद उन्हें मिजोरम (23 दिसंबर), तमिलनाडु (26 दिसंबर), छत्तीसगढ़ (28 दिसंबर), चंडीगढ़ (31 दिसंबर) और विदर्भ (3 जनवरी) के ख़िलाफ़ मैच खेलने हैं। सभी मुकाबले विशाखापट्टनम में खेले जाएंगे।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...