21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यअमित शाह के गुस्से के पीछे कांग्रेस, लालू और केजरीवाल! दलित राजनीति...

अमित शाह के गुस्से के पीछे कांग्रेस, लालू और केजरीवाल! दलित राजनीति की स्वार्थी खींचतान से निकला अंबेडकर का मुद्दा

Published on

पटना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अंबेडकर पर दिए बयान को लेकर तीन पार्टियां सर्वाधिक मुखर हैं। कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी और आरजेडी ने अमित शाह के बयान को लेकर संसद में खूब बवेला तो मचाया। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शाह के बयान से इतना आघात पहुंचा है कि उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू को पत्र लिख कर नरेंद्र मोदी सरकार से समर्थन वापस लेने की सलाह दे डाली है।

रिजर्व सीटों पर लालू की नजर
बिहार में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अंबेडकर को दलित-पिछड़ों का भगवान बताते हुए अमित शाह के लिए ‘पागल’ शब्द का प्रयोग कर दिया। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अमित शाह को इस्तीफा देकर संन्यास ले लेना चाहिए। अपने बेटे तेजस्वी यादव को बिहार का सीएम बनाने के लिए लालू राजनीति का कोई मौका हाथ से जाने देना नहीं चाहते। उन्हें पता है कि बिहार में दलित वोटों पर एनडीए के घटक दलों का कब्जा है। एनडीए में चिराग पासवान और जीतन राम मांझी जैसे दो दलित नेता हैं।नीतीश कुमार को दलित उनके द्वारा दलितों के उत्थान के लिए किए गए कामों के चलते वोट देते हैं। एनडीए से दलित वोटों को झटकने के लिए शाह के बयान को लालू भुनाना चाहते हैं।

बिहार में SC के लिए 38 सीटें रिजर्व
बिहार में लोकसभा की छह सीटें अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित हैं। कभी ये सभी सीटें एनडीए के पास थीं। खराब हाल में भी एनडीए का इनमें पांच सीटों पर अभी कब्जा है। बिहार विधानसभा में 38 सीटें SC के लिए और 2 सीटें ST रिजर्व हैं।

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटों में रामनगर, हरसिद्धि, बथनाहा,राजनगर, त्रिवेणीगंज, रानीगंज, बनमनखी, कोढ़ा, सिंहेश्वर स्थान, सोनबरसा, कुशेश्वरस्थान, बोचहां, सकरा,भोरे, दरौली, गरखा, राजापाकर, पातेपुर, कल्याणपुर, रोसड़ा, बखरी, अलौली, पीरपैंती, धोरैया, राजगीर, फुलवारीशरीफ, मसौढ़ी, अगिआंव, राजपुर, मोहनिया, चेनारी, मखदुमपुर, कुटुंबा, इमामगंज, बाराचट्टी, बोधगया, रजौली और सिकंदरा शामिल हैं।

NDA के पास सर्वाधिक रिजर्व सीटें
वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 40 आरक्षित सीटों में से 10 पर जीत दर्ज की। 2015 में उसे सिर्फ पांच सीटें ही मिली थीं। एनडीए के घटक जेडीयू ने आठ सीटें जीतीं, उसे महागठबंधन में रहते 2015 में 11 सीटों पर जीत मिली थी। आरजेडी के पास अभी नौ रिजर्व सीटें हैं। पांच सीटें कांग्रेस के पास हैं। लालू की बेचैनी 40 रिजर्व सीटों को लेकर है। उन्हें लगता है कि शाह के बयान की आलोचना कर वे दलित वोटों में सेंध लगा सकते हैं। दलित अब तक भाजपा और जेडीयू के ही वोटर रहे हैं।

दिल्ली की रिजर्व 12 सीटें AAP के पास
अमित शाह के बयान पर अरविंद केजरीवाल भी दलित वोटों को लेकर ही इतना परेशान हैं। दिल्ली विधानसभा की कुल 70 में 12 सीटें अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित हैं। 2020 के चुनाव में आरक्षित सभी सीटें आम आदमी पार्टी की झोली में गई थीं। दो-ढाई महीने बाद ही दिल्ली विधानसभा के चुनाव होने हैं। अंबेडकर मुद्दे पर केजरीवाल दलितों को गोलबंद कर पिछली बार की तरह सभी आरक्षित सीटों पर जीत सुनिश्चित करना चाहते हैं। इसलिए वे एनडीए से अलग होने के लिए नायडू और नीतीश को उकसा रहे हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...