21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्य'मेरे घर का चिराग चला गया', राहुल गांधी ने फोन किया तो...

‘मेरे घर का चिराग चला गया’, राहुल गांधी ने फोन किया तो फफकते हुए रो पड़े प्रभात पांडेय के पिता

Published on

लखनऊ

कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत का मामला गरमाता जा रहा है। पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। लखनऊ पुलिस ने कांग्रेस पार्टी कार्यालय के कमरा नंबर 30 को सील कर दिया है। वहीं जवान बेटे की मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो चुका है। इसी बीच नेता विरोधी दल व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रभात के पिता दीपक पांडेय से फोन पर बात कर शोक व्यक्त किया है। राहुल गांधी ने पीड़ित पिता से घटना की जानकारी लेते हुए परिवार के साथ हर तरीके से खड़े रहने का आश्वासन दिया है। पिता दीपक पांडेय ने रोते हुए कहा कि हमारा चिराग खत्म हो गया, बुढ़ापे का सहारा चला गया है।

कांग्रेस राहुल गांधी ने मृतक प्रभात पांडेय के पिता दीपक पांडेय से फोन पर बात की है। राहुल ने बातचीत के दौरान पिता से पूछा कि ये सब कैसे हो गया। पिता दीपक पांडेय ने बताया कि एक बजे से लेकर 5 बजे तक प्रभात की मां उसे फोन कर रही थी। लेकिन प्रभात का फोन नहीं रिसीव हुआ। 5 बजे प्रभात का फोन किसी अन्य व्यक्ति ने उठाया और उसने कार्यालय का नाम बताते हुए कहा कि ये (प्रभात पांडेय) यहां बेहोश पड़े हैं। इतना कहते ही फोन कट गया। इसके बाद हमने कई बार फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। पीड़ित पिता ने बताया कि इसकी खबर हमने अपने भाई मनीष पांडे को दी थी। उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल से ही हमें बुरी खबर सुनने को मिली है।

राहुल गांधी बार-बार बोलते रहे सॉरी
पीड़ित पिता की बात सुनकर राहुल गांधी ने कहा कि सॉरी, बहुत दुख की बात है। राहुल ने पीड़ित पिता को ढांढस बांधते हुए कहा कि हम सब लोग आपके साथ है, आप घबराइए मत। मम्मी, आप समेत पूरे परिवार को प्यार। दरअसल शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रभात पांडेय के पिता दीपक पांडेय से बात की।

‘हमारा तो चिराग ही खत्म हो गया है’
राहुल ने फोन के जरिये कहा कि दीपक जी नमस्कार मैं राहुल बोल रहा हूं। पीड़ित पिता ने कहा कि हां नमस्कार। राहुल ने कहा कि बहुत सॉरी। साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि आपको किसी भी चीज की जरूरत हो तो हमें बता दीजियेगा, पार्टी के लोगों को बता दीजियेगा। इसके जवाब में पीड़िता पिता ने कहा कि हम क्या बताए, हमारा तो चिराग ही खत्म हो गया है। पिता ने कहा कि कमाई-धमाई का साधन, बुढ़ापे का सहारा सब खत्म हो गया है। अब मेरे पास क्या बचा है। पीड़ित पिता की बात सुनकर राहुल गांधी ने कहा कि आप घबराइए मत, हम सब हैं।

2 घंटे तक पार्टी कार्यालय में बेहोश रहने का आरोप
वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडे की मौत के मामले में पुलिस ने लखनऊ स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय के कमरा नंबर 30 को सील कर दिया है। गोरखपुर के मूल निवासी प्रभात पांडे की 18 दिसंबर को लखनऊ में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर मौत हो गई थी। 19 दिसंबर को डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी ने बताया कि लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी कार्यालय में प्रभात कुमार पांडे के साथ हुई घटना के संबंध में हुसैनगंज थाने में संबंधित धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला उनके चाचा मनीष कुमार पांडे की शिकायत पर दर्ज किया गया है। आरोप है कि मृतक 2 घंटे तक पार्टी कार्यालय में बेहोश रहा। जिसके बाद उसे कार में सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...