12.9 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयब्राजील के बंदरगाहों पर धूल क्यों फांक रही चीन की 70000 EV...

ब्राजील के बंदरगाहों पर धूल क्यों फांक रही चीन की 70000 EV कारें, इस तस्वीर ने बढ़ाई जिनपिंग की टेंशन

Published on

बीजिंग/ ब्राजीलिया:

इन दिनों ब्राजील के बंदरगाहों पर 70,000 से ज्यादा चीनी इलेक्ट्रिक वाहन (EV) बिना बिके पड़े हैं। इससे ब्राजील के बंदरगाहों पर ट्रैफिक जाम जैसी समस्या खड़ी हो गई है। ब्राजील में धूल फांक रही कारें इस बात का संकेत दे रही हैं कि चीनी कार निर्माताओं के लिए अपनी मजबूत वृद्धि को बनाए रखना कितना मुश्किल होता जा रहा है। इन EV कारों को चीनी कंपनी BYD और ग्रेट वॉल मोटर ने बनाया है, जिनकी अपनी वैश्विक महत्वकांक्षाएं हैं। इसमें ब्राजील चीनी कार कंपनियों के लिए एक लॉन्च पैड के रूप में उभरा है। चीन इस देश के बंदरगाहों का इस्तेमाल अपनी EV कारों के स्टॉक यार्ड के रूप में कर रहा है।

चीन ने ब्राजील को बनाया नया ठिकाना
चीन ने पहले से ही ब्राजील के कार बाजार पर कब्जा किया हुआ है। ब्राजील कई अन्य बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के संरक्षणवाद की ओर मुड़ने के साथ एक महत्वपूर्ण साबित होने वाला मैदान बन गया है। यह देश दुनिया का छठा सबसे बड़ा कार बाजार है और वहां सफलता से पूरे क्षेत्र में संभावनाएं बढ़ सकती हैं। लेकिन ब्राजील के नवजात EV सेक्टर पर कब्जा करने के बाद, चीन के कार निर्माताओं को बढ़ती चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ब्राजील के बंदरगाहों पर कारों की भरमार की वजह यह है कि वे नए टैरिफ से बचने की कोशिश कर रहे हैं। घरेलू प्रतिस्पर्धियों ने चीनी कार कंपनियों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है।

ब्राजील में चीन को मिल रही कड़ी टक्कर
वोक्सवैगन की दक्षिण अमेरिकी इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष अलेक्जेंडर सेट्ज़ ने कहा, “हनीमून अब खत्म हो गया है।” वोक्सवैगन 1950 के दशक से ब्राजील में कारें बेच रही है और यह देश के कुछ सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों का निर्माण भी करती है। BYD की बिक्री इस साल 100 बिलियन डॉलर को पार करने वाली है। इसमें एक बड़ा हिस्सा ब्राजील के बाजार से आ रहा है। यह चीनी कंपनी का सबसे बड़ा विदेशी बाजार भी है, क्योंकि चीन की इस कंपनी को यूरोप की सरकारों से प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है।

चीनी कार कंपनियों ने जमाए पैर
पिछले दशक में, ब्राज़ील ने इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए वाहनों पर 35 प्रतिशत आयात कर से EV और हाइब्रिड को छूट दी थी। इसने चीन के कार निर्माताओं को आकर्षित किया, और उन्होंने 200 मिलियन से अधिक लोगों वाले देश में उनके लिए बाजार बनाया। चीनी कंपनियों के पांव जमाने की सबसे बड़ी वजह पहले से स्थापित स्थानीय निर्माता, जैसे- जनरल मोटर्स जैसी वैश्विक कंपनियों की सभी सहायक कंपनियां ने इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड मॉडल को बड़े पैमाने पर नज़रअंदाज़ किया।

ब्राजील में चीनी कंपनियों ने कैसे बनाई जगह
BYD ने 2021 में ब्राजील में अपनी पहली कारें पेश कीं और पिछले साल निर्यात में तेजी लाई। यह चीनी कंपनी अपने सबसे कम कीमत वाले मॉडल की कीमत मात्र 115,800 रीसिस (US$19,100) के साथ ब्राजील के बाजार में उतरी। यह कीमत बाजार में पहले से मौजूद पेट्रोल से चलने वाली कारों की तुलना में कम थी। इस कारण BYD ने बहुत ही कम समय में ब्राजील के कार बाजार में एक बड़ी हिस्सेदारी हासिल कर ली। इस पर घरेलू कार निर्माताओं ने कुछ मॉडलों पर कीमतों में 30 प्रतिशत की कटौती कर चीनी कंपनी BYD को जवाब देने की कोशिश की।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...