24.6 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराजनीतिसंसद में नहीं चल सकता बुलडोजर... कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर का मोदी...

संसद में नहीं चल सकता बुलडोजर… कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर का मोदी सरकार पर निशाना

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज सुनना नहीं चाहती। संसदीय कार्य मंत्री शुरू से ही बुलडोजर चलाने के मूड में हैं। लेकिन संसद में बुलडोजर नहीं चल सकता। टैगोर ने कहा कि सरकार को ये समझना होगा कि संसद में विपक्ष भी काफी मजबूत है। उन्हें विपक्ष की आवाज को सम्मान करना ही होगा।

‘सरकार को विपक्ष की आवाज का सम्मान करना होगा’
न्यूज एजेंसी  से बात करते हुए मणिकम टैगोर ने कहा, ‘मोदी सरकार यह नहीं समझ पा रही है कि संसद में उनके पास पर्याप्त संख्या नहीं है। उनके पास केवल 240 सांसद हैं और उन्हें अन्य दलों के लगभग 40 सांसदों का समर्थन प्राप्त है। उन्हें समझना होगा कि संसद में विपक्ष भी है जो उतना ही मजबूत है और उन्हें विपक्ष की आवाज का सम्मान करना होगा।

‘विपक्ष से बातचीत नहीं चाहती सरकार’
टैगोर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘वे विपक्ष की आवाज का सम्मान करने के लिए तैयार नहीं हैं, वे चीजों को बुलडोजर से दबाना चाहते हैं, वे विपक्ष के साथ किसी भी तरह की बातचीत नहीं करना चाहते हैं। संसदीय कार्य मंत्री शुरू से ही बुलडोजर चलाने के मूड में हैं।’

‘सभी विपक्षी दल हैं एकजुट’
उन्होंने आगे कहा कि संसद में बुलडोजर के लिए कोई जगह नहीं है… हम इसकी अनुमति नहीं देंगे। संसद के शीतकालीन सत्र पर उन्होंने कहा, “संसद में बुलडोजर नहीं चल सकता। विपक्षी दल एकजुट हैं। राहुल गांधी विपक्षी नेताओं के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हम सब एक साथ हैं…”

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...