19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यबिहार: रात के अंधेरे में मिल रहे थे प्रेमी-प्रेमिका, तभी हो गई...

बिहार: रात के अंधेरे में मिल रहे थे प्रेमी-प्रेमिका, तभी हो गई गांव वालों की एंट्री और फिर…

Published on

जमुई:

जमुई जिले के सदर थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में रात के अंधेरे में प्रेमी प्रेमिका को एक दूसरे से मिलना भारी पड़ा गया। चोरी-चोरी चुपके-चुपके मिल रहे इन दोनों प्रेमी प्रेमिका की जानकारी कुछ ग्रामीणों को मिल गई। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और दोनों के परिवारवालों को इसकी जानकारी दे दी। फिर आपसी सहमति से विवाह संपन्न कर दिया। दोनों अब एक दूसरे के जीवन भर के साथी बन गए।

पिछले ढाई साल से दोनों के बीच चल रहा था प्रेम प्रसंग
जानकारी के अनुसार, खैरा प्रखंड के प्रधानचक निवासी कन्हैया मंडल का बेटा उमाशंकर और सदर थाना क्षेत्र के लखनपुर निवासी उदय मंडल की बेटी शिवानी कुमारी के बीच पिछले ढाई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान उमाशंकर अपनी प्रेमिका शिवानी से मिलने के लिए चुपचाप उसके गांव लखनपुर पहुंच गया।

गांव वालों ने पकड़कर मंदिर में करा दी शादी
ग्रामीण और परिवार वालों से छुपकर यह दोनों रात के अंधेरे में एक दूजे से मिल रहे थे। तभी ग्रामीणों ने इन दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद हिंदू रीति रिवाज से ग्रामीणों ने इन दोनों का विवाह स्थानीय मंदिर में संपन्न करा दिया। दोनों प्रेमी प्रेमिका बालिग बताए जाते हैं।

रिश्तेदारी में आने-जाने के दौरान हुई शिवानी से मुलाकात: प्रेमी
प्रेमी उमाशंकर ने बताया कि ‘लखनपुर और आसपास के गांव में कई जगह पर मेरी रिश्तेदारी है, जहां मेरा अक्सर आना-जाना लगा रहता है। इस दौरान मेरी मुलाकात शिवानी से हुई और धीरे-धीरे हम दोनों की पहचान प्यार में तब्दील हो गई। फिर हम दोनों ने एक दूजे के साथ जीने मरने की कसमें खा लीं।’

उमाशंकर ने बताया कि ‘शिवानी ने बुलाया था तो मैं शिवानी से चुपचाप मिलने के लिए के लिए गांव आया था। तभी ग्रामीणों ने हम दोनों को पकड़ लिया। दोनों परिवारों की राजामंदी और हम दोनों ने अपनी मर्जी से एक दूजे से विवाह किया है।’

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this