27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यकानपुर: रेप के बाद की शादी, फिर हुआ रफूचक्कर... पत्नी की शिकायत-...

कानपुर: रेप के बाद की शादी, फिर हुआ रफूचक्कर… पत्नी की शिकायत- पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही

Published on

कानपुर ,

कानपुर में पुलिस कमिश्नर ऑफिस के बाहर एक पुलिस वाले की पत्नी ने जमकर हंगामा किया. महिला का आरोप है कि उसके सिपाही पति अभिषेक मौर्य ने पहले उसे प्रेमजाल में फंसाकर रेप किया फिर शादी की. बताया जा रहा है कि शादी के बाद से पति गायब है और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही.

महिला ने बताया कि वह पहले मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती थी. यूनिवर्सिटी में क्रांति के दौरान अभिषेक से उसकी मुलाकात हुई. आरोप है कि अभिषेक ने पहले उसे शादी का झांसा देकर रेप किया और जब उसने शिकायत की, तो उसने मजबूरी में 4 मई 2023 को शादी कर ली. 5 मई 2023 को रजिस्ट्रेशन भी कराया गया, लेकिन शादी के बाद से वह गायब हो गया.

पुलिस कमिश्नर ऑफिस के बाहर महिला ने किया हंगामा
पीड़िता का कहना है कि अभिषेक ने शादी सिर्फ जेल जाने से बचने के लिए की थी और अब उसे छोड़ दिया. उसने पनकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस अभिषेक को बचाने की कोशिश कर रही है. महिला का आरोप है कि पुलिसकर्मी शिकायत को गंभीरता से नहीं लेते और उसका मजाक उड़ाते हैं.

महिला ने रोते हुए कहा कि वह पिछले चार महीने से दर-दर भटक रही है. पुलिस कमिश्नर से मिलने की कोशिश में उसे बार-बार रोका जाता है. काफी हंगामे के बाद महिला को अंदर ले जाया गया, जहां उसकी बात सुनी गई और महिला थाने भेजा गया.

आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की
पुलिस कमिश्नर के स्टाफ ऑफिसर अंकिता सिंह ने कहा कि महिला की शिकायत पर जांच कराई जाएगी. उसी के आधार पर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने कहा कि महिला को समझकर भेज दिया और उनकी पूरी कोशिश रहेगी की उसका घर बस जाए

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this