27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यUP पुलिस का अजब कारनामा ... : जिसके मर्डर में पिता-भाई को...

UP पुलिस का अजब कारनामा … : जिसके मर्डर में पिता-भाई को हुई जेल, डेढ़ साल बाद कोर्ट में जिंदा हाजिर हुई वो लड़की

Published on

महराजगंज,

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां डेढ़ साल पहले जिस किशोरी की हत्या मानकर पुलिस ने उसके पिता और भाई को ऑनर किलिंग के आरोप में जेल भेजा था, वह किशोरी अब कोर्ट में जिंदा हाजिर हो गई. किशोरी के वापस लौटने से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है.

दरअसल, घुघली थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय किशोरी 21 जून 2023 को गायब हो गई थी. परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था. इसके 20 दिन बाद 22 जुलाई को निचलौल क्षेत्र के मधुबनी माइनर से एक किशोरी का शव मिला. पुलिस ने परिजनों से शव की पहचान कराई और पिता व भाई को किशोरी की हत्या का आरोपी बनाकर जेल भेज दिया.

मृत नाबालिग लड़की शादीशुदा होकर लौटी
अब डेढ़ साल बाद मृत किशोरी घर लौट आई है. उसने खुलासा किया कि वह बिहार के बगहा में जाकर शादी कर चुकी है और एक बच्ची की मां भी बन गई है. उसने यह भी बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसे घर से भगाया था. ऐसे में निचलौल थाना क्षेत्र के मधुबनी माइनर में जिस लड़की का शव मिला था अब पुलिस उसकी जांच में जुटी है.

ऑनर किलिंग के आरोप में पिता-भाई जेल में बंद
इस मामले ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. किशोरी के पिता ने कोर्ट में अपील दायर कर हत्या के केस को निरस्त करने की मांग की है. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने बताया कि मामले की पूरी जांच-पड़ताल की जा रही है और कोर्ट के निर्देश के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. एसपी सोमेंद्र मीना ने बताया कि घटना की पूरी जानकारी ली जा रही.

लड़की के भाई अम्बरीष दुसाद ने बताया कि उनकी बहन घर से गायब हुई थी. थाने में शिकायत करने के बाद एसएचओ नीरज राय हमें पूछताछ के लिए रोज थाने बुलाते थे. एक दिन रविवार को उन्होंने हमें अचानक बंद कर लिया और पीटने लगे. हमें लगातार चार दिन तक बेरहमी से पीटा फिर एक लाश दिखा कहा कि कबूलों की ये तुम्हारी बहन है. हमने उनकी इस बात को नहीं मानी और वो हमें पीटते रहे.

एसएचओ ने लड़की के भाई और पिता को खूब पीटा
इसके अलावा लड़की के पिता संजय दुसाद ने कहा कि एसएचओ ने एक कागज पर हमसे जबरन साइन कराए और जेल भेज दिया. काफी महीने बाद हम जेल से छुटे तो लड़की का क्लू मिला और बेटी को ले आए. एसएचओ हमें, हमारे बेटे और पत्नी को खूब मारा था. हम चाहते हैं कि एसएचओ नीरज राय के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this