27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यदोस्ती, प्यार, सेक्स... फिर गंदा खेल, बेंगलुरु में वाइफ और गर्लफ्रेंड स्वैपिंग...

दोस्ती, प्यार, सेक्स… फिर गंदा खेल, बेंगलुरु में वाइफ और गर्लफ्रेंड स्वैपिंग के स्विंगर्स ग्रुप का खुलासा

Published on

बेंगलुरु

इसमें बहुत मजा है। यह अलग तरह का अनुभव देता है। तुम अलग तरह के सेक्स को एंजॉय करोगी। करके तो देखो। यह शब्द थे एक लड़की के बॉयफ्रेंड के। उस बॉयफ्रेंड के जिसने अपनी गर्लफ्रेंड को स्वैपिंग में शामिल किया। लड़की के होश तो तब उड़ गए जब पता चला कि उसका बॉयफ्रेंड एक ऐसे ग्रुप से जुड़ा है, जो वाइफ स्वैपिंग और गर्लफ्रेंड स्पैपिंग करता है। युवती ने जब गर्लफ्रेंड स्वैपिंग में शामिल होने से इनकार किया तो उसके बॉयफ्रेंड ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। बुरी तरह फंस चुकी युवती ने फिर कर्नाटक पुलिस की मदद ली और फिर एक बड़ा खुलासा हुआ।

पुलिस ने बताया कि महिलाओं को उनकी निजी तस्वीरों के ज़रिए ब्लैकमेल करके उन्हें अदला-बदली के धंधे में फंसाने वाले दो लोगों को सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) के अधिकारियों ने गिरफ़्तार किया है।

प्राइवेट फर्म में करते हैं नौकरी
गिरफ़्तार किए गए लोगों की पहचान हरीश और हेमंत के रूप में हुई है, दोनों की उम्र 30 साल है। हेमंत और हरीश अट्टीबेले के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों स्नातक हैं और निजी फ़र्म में काम करते हैं।

प्राइवेट पलों को किया रिकॉर्ड
बेंगलुरु की एक 32 वर्षीय महिला ने हाल ही में CCB पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला ने आरोप लगाया गया कि हरीश ने कुछ साल पहले उससे दोस्ती की। दोस्ती प्यार में बदली और फिर युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। वे कई पार्टियों में साथ गए। साथ में बिताए समय के दौरान, हरीश ने उसकी जानकारी के बिना उनके निजी पलों को चुपके से रिकॉर्ड कर लिया।

स्विंगर्स ग्रुप में हेमंत और हरीश
महिला का आरोप है कि युवक तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल करके, उसने उसे अपने दोस्त हेमंत के साथ समय बिताने और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल किया। हरीश ने हेमंत को बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड को उसके साथ बदल देगा। हरीश और हेमंत स्विंगर्स के एक ग्रुप का हिस्सा हैं।

‘अलग-अलग दोस्तों के साथ सोने को किया मजबूर’
हरीश और हेमंत दोनों ने कई बार हरीश की गर्लफ्रेंड का यौन शोषण किया। बाद में हरीश ने उसे अपने एक अन्य दोस्त के साथ निजी समय बिताने के लिए मजबूर किया, जिससे उसकी मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। चूंकि वह फिर से स्वैपिंग के लिए तैयार नहीं थी, इसलिए उसने शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया। सीसीबी के अधिकारियों ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और शुक्रवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि उन्हें उनके मोबाइल फोन पर कई महिलाओं के वीडियो मिले हैं और जांच जारी है। पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने कहा कि मामले के बारे में अधिक जानकारी कुछ दिनों में सामने आएगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...