9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेल15 बाउंड्री के साथ श्रेयस अय्यर ने ठोकी तूफानी सेंचुरी, कर्नाटक के...

15 बाउंड्री के साथ श्रेयस अय्यर ने ठोकी तूफानी सेंचुरी, कर्नाटक के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

Published on

अहमदाबाद:

घरेलू क्रिकेट में लिमिटेड ओवरों के टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी का रोमांच शुरू हो चुका है। पहले दिन की भिड़ंत में मुंबई के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी तूफानी बैटिंग से धूम मचाकर रख दी। अय्यर ने कर्नाटक के खिलाफ दमदार बैटिंग करते हुए सिर्फ 50 गेंद में अपना शतक पूरा किया है। अय्यर मुंबई के लिए 114 रनों की पारी खेलकर नाबाद रहे। अरनी इस पारी में उन्होंने 55 गेंद का सामना करते हुए 10 चौके और 5 छक्के भी लगाए।

श्रेयस अय्यर की दमदार बल्लेबाजी के कारण ही मुंबई ने कर्नाटक के खिलाफ निर्धारित 50 ओवर के खेल में 4 विकेट के नुकसान पर 382 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। श्रेयस अय्यर इस पूरे घरेलू सीजन में लगातार दमदार खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि जल्द ही अब टीम इंडिया में अय्यर की वापसी होने वाली है।

कर्नाटक के गेंदबाजों की हालत हुई खराब
कर्नाटक के खिलाफ सिर्फ श्रेयस अय्यर का बल्ला ही नहीं, मुंबई के लिए आयुष म्हात्रे, हार्दिक तमोरे और शिवम दुबे ने भी खूब धूम धड़ाका किया। टीम के लिए आयुष म्हात्रे ने 82 गेंद में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 72 रनों की पारी खेली। इसके बाद हार्दिक ने भी अपना हाथ खोला और उन्होंने मुंबई के लिए 94 गेंद में 84 रन कूट दिए। इसके अलावा शिवम दुबे 36 गेंद में 63 रन बनाकर नाबाद रहे। शिवम दुबे ने अपनी पारी में 5 छक्के और 5 चौके भी लगाए।

वहीं गेंदबाजी की बात की जाए तो कर्नाटक के लिए सभी महंगे रहे। इसमें विद्याधर पाटील को सबसे ज्यादा मार पड़ी। पाटिल ने अपने 10 ओवर के स्पेल में 103 रन लुटा दिए जिसमें सिर्फ एक विकेट मिला। इसके अलावा प्रवीण दुबे ने 10 ओवर 89 रन दिए। वहीं श्रेयस गोपाल ने भी 65 रन खर्च कर दिए।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...