27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्य'सत्याग्रह की वजह से नहीं, हाथों में हथियार देख भागे अंग्रेज', बिहार...

‘सत्याग्रह की वजह से नहीं, हाथों में हथियार देख भागे अंग्रेज’, बिहार के राज्यपाल का बड़ा बयान

Published on

पटना,

बिहार के राज्यपाल ने अंग्रेजों के भारत छोड़ने को लेकर एक बयान दिया है. जिस पर विवाद होना निश्चित है। राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने गोवा में कहा कि ब्रिटिश शासकों ने सत्याग्रह के कारण भारत नहीं छोड़ा. अंग्रेजों ने जब लोगों के हाथों में हथियार देखे तो उन्हें लगने लगा कि लोग अब किसी भी हद तक जा सकते हैं. बिहार के राज्यपाल आर्लेकर ने पणजी गोवा में कहा,’ आक्रमणकारियों (ब्रिटिशर्स) ने एक कहानी गढ़ने की कोशिश की. लेकिन सच्चाई यह है कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम हथियारों के बिना नहीं लड़ा गया. अंग्रेज ‘सत्याग्रह’ के कारण भारत नहीं छोड़कर गए.’

तत्कालीन सरकार ने भी किया समर्थन
गोवा पर पुर्तगाली आक्रमण का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि अब समय आ गया है कि बिना डरे इतिहास के बारे में सही परिप्रेक्ष्य सामने लाया जाए. उन्होंने कांग्रेस की पिछली सरकारों पर नाम लिए बिना गंभीर आरोप लगाए. राज्यपाल ने कहा,’भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद (ICHR) ने एक कहानी गढ़ी थी कि आप गुलाम बनने के लिए पैदा हुए हैं और तत्कालीन सरकार ने भी इसका समर्थन किया था.’

पूछा, गोवा इनक्विजिशन क्या है?
वह आनंदिता सिंह की लिखित पुस्तक ‘भारत के उत्तर पूर्व में स्वतंत्रता संग्राम का संक्षिप्त इतिहास (1498 से 1947)’ पर बोल रहे थे. आर्लेकर ने कहा,’गोवा इनक्विजिशन क्या है? अगर हम इसे सामने लाने की कोशिश करते हैं तो गोवा में कुछ लोग परेशान हो जाते हैं. उन्हें दर्द होता है. क्या हमें यह नहीं बताना चाहिए कि आपकी जड़ें क्या हैं? कुछ लोग तब परेशान हो जाते हैं, जब उन्हें यह बताया जाता है कि आपकी जड़ें कहां हैं.’

‘सामने लाना चाहिए अपना दृष्टिकोण’
उन्होंने कहा,’हमें बिना किसी से डरे अपनी बात कहनी चाहिए. जिन लोगों ने हम पर आक्रमण किया, वे कभी हमारे नहीं हो सकते. इसलिए हमें अपना दृष्टिकोण सामने लाना चाहिए. अगर गुवाहाटी जैसी जगहों से लोग हमें अपना इतिहास बता रहे हैं, तो गोवा के लोग अपनी भूमि का सच्चा इतिहास क्यों नहीं लिखते.’ बता दें कि आर्लेकर गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं.

Latest articles

भू-माफियाओं पर सख्ती और आवासीय परियोजनाओं में तेजी के निर्देश: सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

भोपाल। सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंत्रालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में...

हरिद्वार भूमि घोटाले में धामी सरकार की बड़ी कार्रवाई, तीन वरिष्ठ अधिकारियों पर गिरी गाज

हरिद्वार। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और सख्त प्रशासनिक...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दादाजी धाम में निःशुल्क योग शिविर, हृदय स्वास्थ्य पर होगा विशेष मार्गदर्शन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी धाम मंदिर के...

चार दिन बाद मथुरा में मिला लापता मासूम अंश, भोपाल पुलिस की छह टीमों ने किया सुरक्षित बरामद

भोपाल। राजधानी के ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी से चार दिन पहले लापता...

More like this

हरिद्वार भूमि घोटाले में धामी सरकार की बड़ी कार्रवाई, तीन वरिष्ठ अधिकारियों पर गिरी गाज

हरिद्वार। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और सख्त प्रशासनिक...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...