27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यसंजय राउत ने दिये संकेत- BMC चुनाव अकेले लड़ सकती है उद्धव...

संजय राउत ने दिये संकेत- BMC चुनाव अकेले लड़ सकती है उद्धव की शिवसेना

Published on

मुंबई,

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान पार्लियामेंट परिसर में हुए धक्काकांड को लेकर सियासत जारी है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियां एक दूसरे पर आरोप लगा रही हैं. इस बीच शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत का बयान आया है. राउत ने धक्काकांड के बाद चोटिल सांसदों को लेकर कटाक्ष किया है. संजय राउत ने कहा कि भाजपा सांसद अस्पताल में लेटकर कितनी अच्छी एक्टिंग करते हैं. सांसदों ने कितना अच्छा परफॉरमेंस दिया है. संजय राउत ने यह भी संकेत दिया है कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना बीएमसी का चुनाव अकेले लड़ सकती है.

‘वे फर्जी मामले दर्ज करते हैं’
कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मामलों (भाजपा की शिकायत और कांग्रेस की शिकायत) को अपराध शाखा को सौंपे जाने पर यूबीटी नेता ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी सरकार इस मामले को ED और FBI को दे सकती है, क्योंकि वे कुछ भी कर सकते हैं, वे फर्जी मामले दर्ज करते हैं.

‘शिवसेना को मुंबई नगर निगम का चुनाव लड़ना चाहिए’
यूबीटी नेता संजय राउत ने कहा, पार्टी कार्यकर्ताओं की मांग है कि शिवसेना को मुंबई नगर निगम (BMC) का चुनाव अपने दम पर लड़ना चाहिए. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद उद्धव ठाकरे फैसला लेंगे. इसका मतलब यह नहीं कि महाविकास अघाड़ी टूट गयी है. इससे पहले जब हम बीजेपी के साथ थे तब भी हम अलग-अलग चुनाव लड़ चुके हैं.

देवेंद्र फडणवीस पर निशाना
संजय राउत ने अर्बन नक्सल वाले बयान पर सीएम देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस झूट बोलते हैं. मैं कहूं तो अच्छा नहीं लगेगा. लेकिन हाथ में कागज लेकर झूठ बोलना यह फडणवीस की आदत है. उन्होंने शुक्रवार को सदन में झूठ बोला. राउत ने कहा कि वे अर्बन नक्सल की बात करते हैं, लेकिन भारत छोड़ो यात्रा में सभी समाज के लोग शामिल थे. लेकिन इनका कहना है कि काठमांडू में मीटिंग हुई तो यह पीएम का फेल्योर है. यह बस स्टंट बनाने का काम कर रहे हैं.

सांसद राउत ने कहा कि काठमांडू को एक समय पर हिंदू राष्ट्र कहते थे. लेकिन वह अब नेपाल के पास चला गया. चीन ने अलग-अलग जगह कब्जा कर लिया. बांगलादेश में हिंदूओं की जान जा रही है. यह सब लोग खुद को हिंदू बताते हैं. ये सब फर्जी हैं. अगर इनमें दम होता तो वहां जाकर अपना परचम लहराते.

महाराष्ट्र सरकार में क्या हो रहा समझना मुश्किल?
महाराष्ट्र को लेकर राउत ने कहा, सरकार में क्या हो रहा है, यह समझना मुश्किल है. सरकार (महायुति सरकार) बन गई है लेकिन अभी तक कोई पोर्टफोलियो आवंटित नहीं किया गया है. कानून और व्यवस्था के बहुत सारे मुद्दे हैं. कौन जवाबदेह है? इतना बहुमत होने के बावजूद इतनी देरी क्यों हो रही है.

Latest articles

भू-माफियाओं पर सख्ती और आवासीय परियोजनाओं में तेजी के निर्देश: सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

भोपाल। सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंत्रालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में...

हरिद्वार भूमि घोटाले में धामी सरकार की बड़ी कार्रवाई, तीन वरिष्ठ अधिकारियों पर गिरी गाज

हरिद्वार। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और सख्त प्रशासनिक...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दादाजी धाम में निःशुल्क योग शिविर, हृदय स्वास्थ्य पर होगा विशेष मार्गदर्शन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी धाम मंदिर के...

चार दिन बाद मथुरा में मिला लापता मासूम अंश, भोपाल पुलिस की छह टीमों ने किया सुरक्षित बरामद

भोपाल। राजधानी के ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी से चार दिन पहले लापता...

More like this

हरिद्वार भूमि घोटाले में धामी सरकार की बड़ी कार्रवाई, तीन वरिष्ठ अधिकारियों पर गिरी गाज

हरिद्वार। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और सख्त प्रशासनिक...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...