24.6 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराजनीतिविदेश में दलित छात्रों की पढ़ाई का खर्चा उठाएगी AAP सरकार, दिल्ली...

विदेश में दलित छात्रों की पढ़ाई का खर्चा उठाएगी AAP सरकार, दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल का एक और बड़ा ऐलान

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दलित छात्रों के लिए ‘डॉ. आंबेडकर स्कॉलरशिप’ का ऐलान किया है. इस स्कॉलरशिप के माध्यम से आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे दलित छात्रों की पूरा खर्च उठाएगी. इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों के बच्चों को भी इस स्कॉलरशिप का लाभ मिल सकेगा.

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार, 21 दिसंबर 2024 को बाबा साहेब के सम्मान में दिल्लीवासियों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि अगर आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करती है, तो दिल्ली सरकार डॉ. आंबेडकर सम्मान स्कॉलरशिप योजना शुरू करेगी. इस योजना के तहत वे दलित छात्र, जिन्होंने विदेशी विश्वविद्यालयों में दाखिला लिया है, उनकी पढ़ाई का पूरा खर्चा दिल्ली सरकार उठाएगी. इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों के बच्चों को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा.

इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर को भी लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) में अपनी पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी थी क्योंकि उनके पास पैसे नहीं थे. बाद में फंड की व्यवस्था कर उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की. उन्होंने कहा, “AAP सुनिश्चित करेगी कि दिल्ली का कोई भी दलित छात्र पैसे की कमी के कारण अपनी पढ़ाई अधूरी न छोड़े. यह डॉ. आंबेडकर के प्रति हमारा सम्मान और सच्ची श्रद्धांजलि है.”

केजरीवाल ने यह घोषणा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संसद में दिए गए बयान के विरोध में की. उन्होंने कहा, “HM शाह ने संसद में डॉ. आंबेडकर का अपमान किया. उनके इस बयान से मुझे और करोड़ों आंबेडकर अनुयायियों को व्यक्तिगत तौर पर ठेस पहुंची है. यह स्वतंत्र भारत है, और संसद में डॉ. आंबेडकर का अपमान कोई सोच भी नहीं सकता था.”

शिक्षा पर दिल्ली सरकार का फोकस
दिल्ली की मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली का 25% बजट शिक्षा पर खर्च किया जा रहा है. उन्होंने कहा, “AAP की सरकार का उद्देश्य हर वर्ग के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है.”

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...