24.6 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराजनीति'गृहमंत्री के बयान से आहत हूं', आंबेडकर पर अमित शाह के बयान...

‘गृहमंत्री के बयान से आहत हूं’, आंबेडकर पर अमित शाह के बयान को लेकर बोले अरविंद केजरीवाल

Published on

नई दिल्ली,

आंबेडकर पर गृहमंत्री अमित शाह के बयान को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल का बयान आया है. दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल ने कहा है कि संसद में दिए गए गृहमंत्री अमित शाह के बयान से वह आहत हैं. उन्होंने आगे कहा कि गृहमंत्री के बयान से बाबा साहब आंबेडकर के करोड़ों अनुयायी भी आहत हैं.

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा,’पैसों की कमी के कारण आंबेडकर को लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) में अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी. वे घर लौट आए. पैसों की व्यवस्था करने के बाद वे LSE वापस गए और अपनी पढ़ाई पूरी की. इसलिए अब आम आदमी पार्टी ये सुनिश्चित करेगी कि दिल्ली में कोई भी दलित छात्र पैसों की कमी के कारण विदेशी विश्वविद्यालयों में अपनी पढ़ाई छोड़कर न लौटे.’

दिल्ली सरकार उठाएगी सारा खर्च
पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ऐलान किया,’अब दिल्ली सरकार दलित समाज के बच्चों की विदेशों भी पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी. उन्होंने आगे कहा,’दलित समाज के बच्चों का विदेश में पढ़ने का सपना अब साकार होगा, क्योंकि उनका सारा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी. जैसे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने विदेश जाकर उच्च शिक्षा ग्रहण की थी, वैसे ही अब दिल्ली के दलित समाज के बच्चे भी विदेश जाकर बिना किसी खर्च के पढ़ाई कर सकेंगे.

शिक्षा पर खर्च हो रहा 25% बजट
वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली का 25% बजट शिक्षा पर खर्च किया जा रहा है. उन्होंने कहा, AAP की सरकार का उद्देश्य हर वर्ग के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है.

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...