24.6 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराजनीतिहर जिले में प्रेस कॉन्फ्रेंस से लेकर रैली तक... अंबेडकर मुद्दे पर...

हर जिले में प्रेस कॉन्फ्रेंस से लेकर रैली तक… अंबेडकर मुद्दे पर बीजेपी को घेरने का कांग्रेस का प्लान जान लीजिए

Published on

नई दिल्ली

संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर को लेकर सियासी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। कांग्रेस अमित शाह द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर बीजेपी के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन करने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस 24 दिसंबर को देशभर में बाबा साहेब अंबेडकर सम्मान यात्रा निकालेगी। इसके साथ ही कांग्रेस महात्मा गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के 100 साल पूरे होने के मौके पर एक आयोजन कर रही है। ये आयोजन बेलगांव में हो रहा है, यहीं बेलगांव अधिवेशव में गांधी कांग्रेस अध्यक्ष चुने गए थे।

बीजेपी पर साधा निशाना
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, “नरेंद्र मोदी और अमित शाह को 2024 के चुनाव में जनता से जो धक्का लगा है, उससे ये लोग संभल नहीं पा रहे हैं। ‘400 पार और संविधान को बदलने के सपने’ को संविधान की रक्षा करने वाले लोगों ने जिस तरह तोड़ा है, उससे इनमें कुंठा पैदा हो गई। अमित शाह के मुंह से जो शब्द निकले, वे गलती से नहीं निकले। अगर गलती से निकले होते तो माफी मांग लेते। लेकिन आज तक BJP के लोग अमित शाह के उस बयान पर कुतर्क कर रहे हैं- यही बात इनकी असली नीयत दिखाती है।”

क्या है कांग्रेस का प्लान?
उन्होंने बताया कि अमित शाह द्वारा बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान किए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी 22, 23 दिसंबर को देश के 150 शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। इन प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए हम अमित शाह के इस्तीफे मांग करेंगे। साथ ही बाबा साहेब और संविधान पर किए जा रहे हमलों के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।

देशभर में अंबेडकर सम्मान यात्रा निकालेगी कांग्रेस
24 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी के लोग सभी जिला मुख्यालयों में ‘बाबा साहेब अंबेडकर सम्मान यात्रा’ निकालेंगे, उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे और राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे। 26 दिसंबर, 1924 को महात्मा गांधी जी बेलगावी में हुए कांग्रेस के अधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष बने थे। इसी अधिवेशन से कांग्रेस पार्टी और स्वतंत्रता आंदोलन की दिशा तय हुई थी। इस महत्वपूर्ण दिन को 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। 26 दिसंबर को एक विस्तारित CWC मीटिंग होगी। 27 दिसंबर को बेलगावी में ही एक विशाल रैली होगी और कांग्रेस के शॉर्ट टर्म और मीडियम टर्म एक्शन प्लान की चर्चा होगी।

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...