9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलअय्यर की तूफानी पारी बेकार... 382 रन बनाने के बाद भी हारी...

अय्यर की तूफानी पारी बेकार… 382 रन बनाने के बाद भी हारी मुंबई, अनजान बल्लेबाज ने ठोके 150 रन

Published on

अहमदाबाद

विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक की टीम ने कमाल कर दिया है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम ग्राउंड बी पर खेले गए मुकाबले में कर्नाटक ने मुंबई की धाकड़ टीम को मात दी। पहले खेलते हुए मुंबई की टीम ने बोर्ड पर 382 रन टांग दिए थे। विजय हजार ट्रॉफी के इतिहास में सिर्फ एक बार ही इससे बड़ा स्कोर चेज हुआ था। लेकिन कर्नाटक ने 22 गेंद रहते ही मैच को 7 विकेट से अपने नाम कर लिया।

विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे सफल रनचेज
आंध्रा- 384 रन vs गोवा (2012)
कर्नाटक- 383 रन vs मुंबई (2024)
मुंबई- 358 रन vs बड़ौदा (2008)
झारखंड- 356 रन vs महाराष्ट्र (2023)
असम- 351 रन vs जम्मू कश्मीर (2022)

केएल श्रीजीत रहे जीत के हीरो
कर्नाटक की जीत के हीरो विकेटकीपर बल्लेबाज केएल श्रीजीत रहे। उन्होंने नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए 150 रनों की नाबाद पारी खेली। बाएं हाथ के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने सिर्फ 101 गेंदों पर 20 चौके और 4 छक्के मारे। 28 साल के बल्लेबाज का यह सिर्फ तीसरा ही फर्स्ट क्लास मैच था। आईपीएल की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा था।

27वें ओवर में 200 रनों के स्कोर पर कर्नाटक के 3 विकेट गिर गए थे। इसके बाद केएल श्रीजीत ने प्रवीण दुबे के साथ चौथे विकेट के लिए नाबाद 183 रनों की साझेदारी बनाई। 119 गेंदों में इस टीम ने ये रन जोड़े। दुबे 50 गेंद पर 65 रन बनाकर नाबाद रहे। केवी अनीश ने टीम के लिए 66 गेंदों पर 82 रनों की पारी खेली। शार्दुल ठाकुर को 6 ओवर में 72 रन पड़े। मुंबई के लिए 8 गेंदबाजों ने बॉलिंग की और सिर्फ अथर्व अंकोलेकर की इकोनॉमी 6 से कम की रही।

श्रेयस अय्यर का शतक बेकार
मुंबई के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 114 रनों की नाबाद पारी खेली थी। सिर्फ 55 गेंदों पर अय्यर ने 5 चौके और 10 छक्के मारे। शिवम दुबे के बल्ले से 36 गेंदों पर 63 रनों की नाबाद पारी निकली थी। हार्दिक तमोरे ने 84 और आयुभ म्हात्रे ने 78 रन बनाए। वी कौशिक ने 10 ओवर में सबसे कम 45 रन दिए। विद्याधर पाटिल के 10 ओवर में 103 रन बन गए।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...