12.9 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान खरीदने जा रहा चीनी J-35 स्टील्थ फाइटर, भारत से आगे निकल...

पाकिस्तान खरीदने जा रहा चीनी J-35 स्टील्थ फाइटर, भारत से आगे निकल जाएगी पाकिस्तानी वायु सेना, एक्सपर्ट से समझें खतरा

Published on

इस्लामाबाद

चीन का पांचवीं पीढ़ी की स्टील्थ फाइटर J-35 अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रवेश करने के लिए तैयार है। चीन का जिगरी दोस्त इस फाइटर का पहला खरीदार हो सकता है। हाल ही में पाकिस्तान की सरकार ने चीनी J-35 फाइटर की खरीद के लिए सहमति दे दी थी। यह बीजिंग का किसी विदेशी सहयोगी को पांचवीं पीढ़ी के जेट विमानों का पहला निर्यात होगा, जो क्षेत्र में शक्ति के संतुलन को फिर से परिभाषित कर सकता है। पाकिस्तान के पास इस विमान के आने से भारत की चिंता बढ़ने की संभावना है।

पाकिस्तान खरीदने जा रहा चीनी जेट
पाकिस्तानी मीडिया ने बीते सप्ताह बताया था कि पाकिस्तान वायु सेना (PAF) ने 40 विमानों की खरीद को मंजूरी दी है, जिन्हें देश के पुराने अमेरिकी एफ-16 और फ्रांसीसी मिराज लड़ाकू विमानों के बेड़े की जगह शामिल किया जाएगा। चीनी लड़ाकू विमान की दो साल के भीतर डिलीवरी किए जाने की उम्मीद है।

इसी साल जुलाई में पाकिस्तानी न्यूज नेटवर्क बोल न्यूज ने पीएएफ पायलटों के चीन में जे-31 स्टील्थ फाइटर जेट के लिए आधिकारिक तौर पर प्रशिक्षण शुरू किए जाने की जानकारी दी थी। जे-31 के विदेश में बिक्री वाले वर्जन को जे-35 कहा जाता है। इसी साल जनवरी में पाकिस्तानी एयर चीफ मार्शल जहीर अहमद बाबर ने कहा था कि ‘जे-31 स्टील्थ फाइटर हासिल करने की नींव रखी जा चुकी है।

पाकिस्तान की बढ़ेगी ताकत
स्टील्थ लड़ाकू विमान हासिल होने के बाद पाकिस्तान वायु सेना की ताकत में और इजाफा होने की उम्मीद है। दो साल पहले ही पाकिस्तानी वायु सेना में कई चीनी J-10CE मल्टी रोल फाइटर जेट शामिल हुए थे। अमेरिका की वायु सेना के चाइना एयरोस्पेस स्टडीज इंस्टीट्यूट के निदेशक ब्रेंडन मुलवेनी ने साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट से कहा कि वह इस विकास को पश्चिम, अमेरिका और फ्रांस से हटकर चीन की ओर एक साफ बदलाव मानते हैं।

भारत के लिए कितनी चिंता?
मुलवेनी ने कहा कि यह कदम पाकिस्तान को चीन से और करीब जोड़ता है और पाकिस्तानी वायु सेना को भारतीय वायु से आगे रखता है। उन्होंने कहा कि चीनी जेट के साथ वे कितनी अच्छी तरह से उड़ान भर सकते हैं और लड़ सकते हैं। यह एक अलग मामला है। जेट का प्रदर्शन इस बात पर निर्भर करेगा कि बीजिंग इसके साथ किस तरह से उपयुक्त हथियार और सहायक प्रणाली प्रदान करता है। मुलवेनी ने कहा, जेट बेहतरीन हो सकता है, लेकिन अगर इसमें हथियार, सेंसर सूट और कमांड, कंट्रोल, कम्प्यूटरस इंटेलिजेंस, सर्विलांस और रिकोनैसेंस तकनीक (C4ISR) नहीं है, तो इसका कोई अर्थ नहीं है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

नवजोत कौर सिद्धू का मुख्यमंत्री मान पर तीखा हमला, पूछा- ‘किसके इशारे पर हो रही कार्रवाई?’

चंडीगढ़। वारिस पंजाब दे के प्रमुख और खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की...

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...