9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलरविंद्र जडेजा के प्रेस कॉन्फ्रेंस विवाद के कारण मैच हुआ रद्द, बॉक्सिंग...

रविंद्र जडेजा के प्रेस कॉन्फ्रेंस विवाद के कारण मैच हुआ रद्द, बॉक्सिंग डे से पहले होना था T20 मुकाबला!

Published on

मेलबर्न

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा। बॉक्सिंग डे मौके पर खेले जाने वाले इस मैच को लेकर अभी माहौल गरम हो गया है। खास तौर से रविंद्र जडेजा का प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिंदी में जवाब में दिए जाने को लेकर ऑस्ट्रेलिया मीडिया ने इसे बड़ा मुद्दा बना दिया है। इसी बीच अब नई बात यह निकलकर सामने आ रही है कि बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के मीडिया पर्सन के बीच एक टी20 मुकाबला खेला जाना था जिसे अब रद्द कर दिया गया है।

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट से पहले ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने कुछ पत्रकारों से अलग-अलग विषयों पर बात की। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के एक वर्ग ने यह आरोप लगाया कि जडेजा ने अंग्रेजी में सवालों के जवाब देने से इनकार कर दिया और ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के उनसे अपने सवाल पूछने से पहले ही वे वहां निकल गए। इसी बात को लेकर पिछले दो दिन से बवाल मचा हुआ है।

दोनों देशों के मीडियाकर्मी ने टी20 मैच का किया विरोध
बता दें कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को कवर कर रहे दोनों देशों के मीडियाकर्मियों के लिए एक दोस्ताना टी20 मैच का आयोजन किया जाना था, लेकिन रविंद्र जडेजा के प्रेस कॉन्फ्रेंस विवाद के कारण मीडिया पर्सन ने इस मैच का बहिष्कार किया। यही कारण है कि मुकाबले को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अब रद्द कर दिया।

द एज के रिपोर्ट के मुताबिक बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को कवर करने आए भारत से मीडिया पर्सन ने प्रेस मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया। दोनों देशों के बीच यह प्रेस मैच रविवार दोपहर को होने वाला था। यह खेल मेलबर्न के जंक्शन ओवल में आयोजित होने वाला था, लेकिन इसे रद्द करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से यह आरोप लगाया है कि टीम इंडिया के मीडिया मैनेजर कार्यक्रम से हट गए, जिसके बाद कुछ अन्य सदस्यों ने भी अपना नाम वापस ले लिया।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...