29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यबिहार में कई बॉयफ्रेंड वाली गर्लफ्रेंड, एक तो जान से ही गया,...

बिहार में कई बॉयफ्रेंड वाली गर्लफ्रेंड, एक तो जान से ही गया, करतूत जान आप अंदर से हिल जाएंगे

Published on

गोपालगंज:

थावे में बीते दिनों 18 दिसंबर को 30 वर्षीय युवक सिकंदर राम की पहले गोलियों से भूलकर हत्या की गई। फिर हत्या के बाद उसके सर को ईंट पत्थर से कुचल कर खेत के आसपास फेंक दिया गया। अगले दिन इस युवक की शव की बरामदगी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। इस निर्मम हत्या के बाद पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। यह पूरी वारदात थावे थाना क्षेत्र के गोपालमठ गांव के चंवर की थी। इस मामले की मास्टरमाइंड कई बॉयफ्रेंड वाली गर्लफ्रेंड निकली।

एसपी ने किया बड़ा दावा
गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित ने दावा किया है कि सिकंदर राम पिता सुखराम जो गोपलामठ का रहने वाला था। जिसकी हत्या 18 दिसंबर को कर दी गई थी। उस हत्याकांड का महज 48 घंटे में सफल उद्वेदन कर लिया गया है। एसपी ने दावा किया है कि इस हत्याकांड में कुल पांच लोग शामिल थे। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने बताया की हत्या की वजह अवैध संबंध है। हत्या की मुख्य साजिशकर्ता लेडी किलर है।

सिकंदर की गर्लफ्रेंड निकली कातिल
इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों के पास से उनके मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया है। जबकि मृतक सिकंदर राम के गायब हुए मोबाइल फोन को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता कोई और नहीं बल्कि एक शादीशुदा महिला संतोषी देवी है। एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि संतोषी देवी शादीशुदा है। संतोषी देवी सिकंदर राम की गर्लफ्रेंड थी। जिसका सिकंदर राम के साथ अवैध संबंध था।

गर्लफ्रेंड के कई और बॉयफ्रेंड भी थे
सिकंदर राम के अलावा उसके और भी दूसरे बॉयफ्रेंड थे। पुलिस के मुताबिक सिकंदर राम का संतोषी देवी के साथ कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर लेडी किलर ने अपने दूसरे साथियों के साथ मिलकर अपने इस बॉयफ्रेंड की हत्या की साजिश रची। पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि मृतक सिकंदर राम की हत्या ईंट पत्थर से ही कुचलकर की गई है। उसे गोली नहीं मारा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी भी तरह के गोली मारने का इंज्यूरी नहीं मिला है।

हत्या को लूट दिखाने की थी साजिश
हालांकि मौके से पुलिस ने जो बुलेट और खोखा बरामद किया था। उसे आरोपियों ने हत्या की वारदात को लूटपाट की वारदात दिखाने के लिए साजिश रची थी। एसपी ने बताया कि संतोषी देवी ने खुद सिकंदर राम को फोन कर घर से बाहर बुलाया। फिर सिकंदर राम को संतोषी देवी और उसके साथी विश्वजीत कुमार, सुजीत कुमार, अरविंद कुमार और मुकेश कुमार ने मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी। उसके शरीर पर पत्थर और ईंट से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। फिर उसके आसपास बुलेट और खोखा फेंक दिया गया। एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि मृतक सिकंदर राम के मोबाइल को प्रेमिका संतोषी देवी के घर से बरामद किया गया है। संतोषी देवी के बयान पर ही उसके चार अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी पांचो आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...