29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यतलाक के बाद शख्स ने की सास की हत्या, सिर काटकार Ex...

तलाक के बाद शख्स ने की सास की हत्या, सिर काटकार Ex वाइफ के प्रेमी को थमाया

Published on

सोनीपत,

हरियाणा के सोनीपत के सेक्टर 3 स्थित ऑटो मार्केट में 13 दिसंबर को एक 55 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी. वहीं, अब आखिरकार सोनीपत सेक्टर-27 थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का नाम नानूराम है.

सास की इसलिए की हत्या
पुलिस ने बताया कि हत्या को अंजाम देने के बाद से ही नानूराम गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था. छिपने के लिए वह कई राज्यों में भी गया. नानूराम मूलरूप से बिहार का रहने वाला है और इस वक्त वह सोनीपत के विकास नगर में रह रहा था. नानूराम का पत्नी ममता से तलाक हो चुका है.

हालांकि, पत्नी से तलाक की मुख्य वजह वह सास चवन्नी देवी को मान रहा था. तलाक के बाद ममता अपने प्रेमी के साथ रह रही थी. जिसकी भनक नानूराम को लग गई और उसने गुस्से में आकर 12 दिसंबर की रात को सास चवन्नी देवी को बुलाया और उसके साथ झगड़ा किया. इसके बाद रात को अपनी सास को बाइक पर बिठाकर सेक्टर-3 की ऑटो मार्केट लेकर गया. जहां उसने सास की गर्दन पर तेजधार हथियार से वार किया और उसे मौत के घाट उतार दिया.

हत्या के बाद दिल्ली से चला गया था बिहार
इसके बाद सास की कटी गर्दन को पूर्व पत्नी के प्रेमी को सौंपकर फरार हो गया. मामले में सेक्टर 27 थाना प्रभारी सविता कुमार ने बताया कि नानूराम की गिरफ्तारी करने में करीब 10 दिन का समय लग गया क्योंकि वह अपनी पूर्व सास की हत्या कर लगातार ठिकाने बदल रहा था. हत्या के बाद पहले वह दिल्ली भागा और बाद में बिहार गया लेकिन वहां भी इसने कई ठिकाने बदले और फिर सोनीपत आ गया. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...