29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यरिटायरमेंट के 4 साल बाद भी नहीं मिली पेंशन, ऑक्सीजन सिलेंडर के...

रिटायरमेंट के 4 साल बाद भी नहीं मिली पेंशन, ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ फरियाद लेकर पहुंची बुजुर्ग

Published on

गोरखपुर,

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसे जानकर आपका भी सरकार सिस्टम के नियम से भरोसा उठ जाएगा. दरअसल गोरखपुर तहसील सदर के तहसील समाधान दिवस में एक बृद्ध महिला ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ पहुंची. जानकारी के अनुसार सुमिरती देवी पत्नी स्वर्गीय रामबृक्ष यादव निवासी सिहोरिया तहसील जिला गोरखपुर की रहने वाली हैं.

सुमिरती देवी विधुत बितरण खण्ड प्रथम मोहद्दीपुर में श्रमिक पद पर तैनात थीं. 30 अप्रैल 2020 को वह सेवानिवृत्त हो गईं. लेकिन उनकी पेंशन अभी तक नहीं बनी. 4 वर्षों बाद भी पेंशन नहीं बन पाने के कारण वह एक-एक पैसे को मोहताज हैं और अपना इलाज भी सही से नहीं करवा पा रही हैं. इस समय सुमिरती देवी की हालत बहुत खराब है और वह ऑक्सीजन सिलेंडर पर चल रही हैं.

सुमिरती देवी के लिए जीवन यापन करना बहुत कठिन हो गया है. पेंशन के लिए विभाग में जाने के बाद कर्मचारी नहीं सुनते हैं और रिश्वत मांगते हैं. इससे तंग आकर सुमिरती देवी तहसील दिवस में आक्सीजन सिलेंडर के साथ अपने पोते को लेकर पहुंचीं. पोते अनिल यादव ने उनको गोद में उठाकर रिक्शे पर बैठाया. उसके बाद तहसील दिवस में पहुंचकर एसडीएम को आवेदन दिया.

एसडीएम ने अधिकारियों को दिया पेंशन बनाने का निर्देश
सुमिरती देवी के आवेदन पर एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी ने तत्काल अधिकारियों से बात करके पेंशन बनाने के लिए निर्देश दे दिया है. एसडीएम के निर्देश के बाद सुमिरती देवी को पेंशन की उम्मीद जग गई है. उनका कहना है कि पेंशन लग जाने पर उनकी आर्थिक तंगी दूर होगी और वो अपना इलाज ठीक से करवा सकेंगी.

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...