6.9 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यचेन्नै: पति से फोन पर लड़ाई, भड़की महिला ने बच्चों का गला...

चेन्नै: पति से फोन पर लड़ाई, भड़की महिला ने बच्चों का गला काटा, फिर की आत्महत्या की कोशिश

Published on

चेन्नै:

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नै के पुल्लापुरम में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। यहां एक महिला ने पारिवारिक कलह के चलते अपने 18 महीने और साढ़े चार साल के बेटों का गला काट दिया। इसके बाद उसने खुद का भी गला काट लिया। 18 महीने के पुनीत कुमार की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि चार साल के लक्ष्मण कुमार और 31 वर्षीय मां दिव्या ICU में भर्ती हैं।

क्या है मामला?
दरअसल दिव्या और रामकुमार की शादी 12 सितंबर, 2019 को हुई थी। रामकुमार एक प्राइवेट कूरियर कंपनी में काम करते हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। दो महीने पहले दिव्या अपने पति को छोड़कर अपने माता-पिता के घर रहने चली गई थी। रामकुमार पेरुंगलथुर में अपने माता-पिता के घर रह रहे थे। शनिवार को दिव्या ने अपने पति से बात की। फिर से दोनों के बीच बहस हुई।

पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
इसके बाद दिव्या ने खुद को और अपने बच्चों को एक कमरे में बंद कर लिया। उसकी मौसी पद्मावती ने बार-बार दरवाजा खटखटाया। जब दिव्या ने दरवाजा खोला तो पद्मावती चौंक गईं। दिव्या के गले पर कटे का निशान था। पद्मावती ने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। दिव्या और उसके दोनों बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

घटना से इलाके में सनसनी
इस घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। दिव्या और रामकुमार के बीच झगड़े की वजह अभी साफ नहीं है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस दोनों परिवारों के सदस्यों से भी पूछताछ करेगी। इससे झगड़े की असली वजह का पता चल सकेगा। छोटे बच्चे की मौत बेहद दुखद है। लक्ष्मण और दिव्या की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर उनके इलाज में लगे हुए हैं।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...