29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र: राहुल गांधी कल करेंगे हिंसा प्रभावित परभणी का दौरा, बीजेपी बोली-...

महाराष्ट्र: राहुल गांधी कल करेंगे हिंसा प्रभावित परभणी का दौरा, बीजेपी बोली- ये सब नौटंकी है

Published on

मुंबई

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सोमवार को महाराष्ट्र के परभणी शहर का दौरा करेंगे और इस महीने की शुरुआत में वहां हुई हिंसा में मारे गए दो लोगों के परिवारों से मिलेंगे। हालांकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रदेश इकाई ने गांधी के दौरे को नौटंकी करार दिया है। दरअसल मराठवाड़ा क्षेत्र में स्थित परभणी शहर के रेलवे स्टेशन के बाहर डॉ बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा के पास संविधान की प्रतिकृति को 10 दिसंबर की शाम को क्षतिग्रस्त किये जाने के बाद हिंसा भड़क उठी थी।

पीड़ित परिवार से मिलेंगे राहुल गांधी
कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार की ओर से साझा किए गए कार्यक्रम के अनुसार, राहुल गांधी सोमवार को आंबेडकरवादी सोमनाथ सूर्यवंशी और विजय वाकोडे के परिवार वालों से मुलाकात करेंगे। सूर्यवंशी की पुलिस हिरासत में मृत्यु हो गई थी और वाकोडे की विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के दौरान मृत्यु हो गई थी। आरोप लगाए गए हैं कि सूर्यवंशी की पुलिस हिरासत में हत्या की गई।

परभणी हिंसा की न्यायिक जांच की घोषणा कर चुकेहैं सीएम
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल में राज्य विधानसभा में कहा कि सूर्यवंशी ने मजिस्ट्रेट को बताया था कि उन्हें प्रताड़ित नहीं किया गया और सीसीटीवी फुटेज में भी क्रूरता का कोई सबूत नहीं दिखा। फडणवीस पहले ही परभणी हिंसा की न्यायिक जांच की घोषणा कर चुके हैं।

बीजेपी ने राहुल के दौरे को नौटंकी बताया
प्रदेश बीजेपी प्रमुख और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने राहुल गांधी के दौरे को नौटंकी करार दिया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि ऐसी नौटंकी करने के बजाय इस बात पर ध्यान दिया जाना चाहिए कि रचनात्मक तरीकों से समाज को कैसे लाभ पहुंचाया जा सकता है। बीजेपी और राज्य सरकार समाज और सभी समुदायों को एकजुट रखने के लिए प्रतिबद्ध है। (इनपुट भाषा)

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...