24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यपीएम मोदी से राजे की मुलाकात के बाद क्या राजस्थान कैबिनेट की...

पीएम मोदी से राजे की मुलाकात के बाद क्या राजस्थान कैबिनेट की बदलेगी तस्वीर?

Published on

जयपुर

राजस्थान में भजनलाल सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। इधर, लगातार चर्चाएं चल रही है कि आखिर मंत्रिमंडल में फेरबदल कब होने वाला है? बीते दिनों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और बीजेपी चीफ मदन राठौड़ ने दिल्ली में पार्टी हाई कमान से मुलाकात की थी। इसके बाद सियासी हलचल शुरू हुई। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दो दिन पहले दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। वसुंधरा राजे की इस मुलाकात को मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावनाओं से भी जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकार वसुंधरा राजे की इस मुलाकात के कई तरह के मायने निकाल रहे हैं। ऐसे में नए मंत्रिमंडल को लेकर क्या फॉर्मूला रहने वाला है? इसको लेकर काफी चर्चा बनी हुई है।

क्या मंत्रियों की फीडबैक रिपोर्ट पर होगा फेरबदल?
कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पूरी होने के बाद बीते दिनों सीएम भजनलाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ दिल्ली पहुंचे। इसको लेकर सियासी गलियारों में चर्चा शुरू हो गई कि सीएम अपने साथ 1 साल के कार्यकाल की रिपोर्ट के साथ मंत्रियों के काम की फीडबैक रिपोर्ट भी लेकर गए हैं। इसमें सभी मंत्रियों के कामकाज की पूरी कुंडली है। ऐसे में माना जा रहा है कि सीएम ने यह फीडबैक रिपोर्ट पार्टी हाई कमान को सौंपी है। इधर, सियासी जानकारों का मानना है कि मंत्रिमंडल के फेरबदल में फीड बैक रिपोर्ट का महत्वपूर्ण रोल रहने वाला हैं। चर्चा है कि पार्टी हाई कमान ने अब रिपोर्ट के आधार पर मंत्रिमंडल में क्या बदलाव किया जाना है? इसकी कवायद शुरू कर दी है।

वसुंधरा राजे की पीएम से मुलाकात से बड़ी हलचल
इधर, दादिया में पीएम मोदी के कार्यक्रम में वसुंधरा राजे और पीएम नरेंद्र मोदी के एक दूसरे के अभिनंदन की एक तस्वीर काफी चर्चा में रही। इसे लेकर सियासत में कई मायने निकाले गए। इधर, वसुंधरा राजे भी दो दिन पहले फिर दिल्ली में पीएम मोदी से मिलीं। कम अंतराल में राजे की पीएम से मुलाकात ने सियासत में बैचेनी बढ़ा दी है। बताया जा रहा हैं कि पीएम ने वसुंधरा से राजस्थान सरकार के 1 साल के कार्यकाल को लेकर फीडबैक लिया है।

वहीं सियासत में वसुंधरा की मुलाकात को मंत्रिमंडल में फेरबदल के बीच काफी अहम माना जा रहा है। वर्तमान मंत्रिमंडल में वसुंधरा राजे खेमे से एक भी विधायक नहीं है। ऐसे में राजनीतिक जानकार संभावना जता रहे हैं कि राजे ने अपनी इस मुलाकात में अपने समर्थकों विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह देने के लिए सिफारिश की होगी। यह अलग बात है कि पीएम उनकी इस सिफारिश को कितना वजन देते हैं।

मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर क्या हो सकता है फॉर्मूला?
भजनलाल सरकार का 1 साल पूरा होने के बाद लगातार फेरबदल की चर्चाएं गर्म है। इस बीच सियासत में चर्चा है कि यदि मंत्रिमंडल में फेरबदल हुआ, तो इसके लिए क्या फार्मूला तय किया जाएगा? चर्चा है कि 1 साल के कार्यकाल में करीब आधा दर्जन मंत्री ऐसे बताएं रहे हैं, जिनकी रिपोर्ट नॉन परफॉर्मर रही है। ऐसे में इन मंत्रियों को बदलकर विधानसभा उपचुनाव जीतकर विधायक बनने वालों को मौका मिल सकता है। इसके अलावा मंत्रियों की फीड बैक रिपोर्ट के आधार पर कुछ मंत्रियों का विभाग भी बदला जा सकता है।

 

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...