24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्य22 जनवरी को हुई थी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, फिर 11 जनवरी...

22 जनवरी को हुई थी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, फिर 11 जनवरी को क्यों मनाई जाएगी पहली वर्षगांठ?

Published on

अयोध्या

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ हिंदू पंचांग के अनुसार अगले साल 11 जनवरी को मनाई जाएगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ को अन्य हिंदू त्योहारों की तरह ही मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा पौष शुक्ल द्वादशी (22 जनवरी 2024) को की गई थी और 2025 में यह तिथि 11 जनवरी को पड़ेगी इसलिए उस दिन से राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा।

तिथि के अनुसार
ट्रस्ट प्रतिष्ठा वर्षगांठ की तैयारियों में जुट गया है। राय ने बताया, “सभी हिंदू त्यौहार विशिष्ट तिथियों के अनुसार मनाए जाते हैं इसलिए रामलला की प्रतिष्ठा की वर्षगांठ भी तिथि के अनुसार ही मनाई जाएगी। राम नवमी, कृष्ण जन्माष्टमी और विवाह पंचमी जैसे त्योहार हिंदू कैलेंडर के अनुसार मनाए जाते हैं। इसी तरह, राम मंदिर की प्रतिष्ठा की वर्षगांठ ‘प्रतिष्ठा द्वादशी’ के रूप में मनाई जाएगी। यह तिथि अगले साल 11 जनवरी को पौष शुक्ल द्वादशी को पड़ेगी।”

इन संतों को मिलेगा निमंत्रण
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में उन संतों को आमंत्रित किया जा रहा है, जिन्हें प्राण प्रतिष्ठा के लिए बुलाया नहीं जा सका या जो किन्हीं कारणों से नहीं आ सके थे। राय के मुताबिक, राम मंदिर परिसर के अंदर और बाहर वार्षिक उत्सव में आम जनता के भाग लेने की भी व्यवस्था की गई है। राय ने बताया कि 11 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर रामलला का अभिषेक और भव्य आरती की जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिक उत्सव के उपलक्ष्य में पांच अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और इसके अलावा दूसरा कार्यक्रम राम मंदिर परिसर के यज्ञ मंडप में होगा और तीसरा कार्यक्रम राम जन्मभूमि परिसर में तीर्थयात्री सुविधा केंद्र में होगा।

अंगद टीले पर होगा कार्यक्रम
राय ने बताया कि राम जन्मभूमि परिसर के बाहर अंगद टीले पर आम जनता के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा लेकिन मंदिर परिसर के भीतर आयोजित कार्यक्रम में केवल आमंत्रित सदस्यों को ही भाग लेने की अनुमति होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में इस साल 22 जनवरी को अयोध्या स्थित नये मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी।

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...