9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलगौतम गंभीर के एक कदम से बिगड़ गई टीम इंडिया की चाल?...

गौतम गंभीर के एक कदम से बिगड़ गई टीम इंडिया की चाल? 7 जनवरी के बाद मिल सकता है नया टेस्ट कप्तान

Published on

नई दिल्ली

बदलाव के दौर में नई टीम तैयार करना कभी आसान नहीं होता और विशेष कर तब जबकि अपने करियर के अंतिम पड़ाव में चल रहे कुछ स्टार खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम का हिस्सा हों। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर भी इसी दुविधा में फंसे हुए हैं। रविचंद्रन अश्विन के संन्यास के साथ ही भारतीय क्रिकेट में बड़े बदलाव की शुरुआत हो गई है।

अश्विन ने भले ही यह फैसला स्वयं किया लेकिन भारतीय क्रिकेट की समझ रखने वाला कोई भी व्यक्ति यह कह सकता है कि वाशिंगटन सुंदर को उन पर प्राथमिकता देने के गंभीर के फैसले ने इसमें बड़ी भूमिका निभाई। गंभीर ने यह फैसला तब लिया जबकि कप्तान रोहित शर्मा पहला टेस्ट मैच खेलने के लिए पर्थ में नहीं थे। अश्विन के संन्यास लेने के बाद भारतीय टीम में अब चार बड़े खिलाड़ी विराट कोहली, रोहित, रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी रह गए हैं।

राहुल द्रविड़ के कार्यकाल में इशांत और साहा हुए थे टीम से ड्रॉप
मोहम्मद शमी वर्तमान सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। लेकिन उनके लिए टीम में वापसी करना अब पहले जैसा आसान नहीं होगा। बदलाव का यह दौर राहुल द्रविड़ के मुख्य कोच रहते हुए शुरू हो गया था लेकिन उनके सामने गंभीर जैसी चुनौती नहीं थी। द्रविड़ ने इशांत शर्मा और रिदिमान साहा को बता दिया था कि अब टीम में उनके लिए जगह नहीं है। इशांत और साहा अनुभवी खिलाड़ी थे लेकिन वह कोहली, रोहित, जडेजा और शमी जैसे स्टार नहीं थे।

गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद भारत का टेस्ट फॉर्मेट में फॉर्म गिरा
अब निश्चित तौर पर सीनियर खिलाड़ियों पर नजर है विशेष कर रोहित और विराट पर जो वर्तमान में रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। गंभीर पर भी नजर रहेगी क्योंकि उनके मुख्य कोच बनने के बाद भारत ने जो आठ टेस्ट मैच खेले हैं उनमें से चार मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा जबकि उसने तीन मैच जीते और एक मैच ड्रॉ रहा। यह पूर्व सलामी बल्लेबाज इस तरह की शुरुआत की उम्मीद नहीं रहा था।

बदलाव के इस दौर में भारतीय टीम और उसके मुख्य कोच के सामने कई सवाल खड़े हो गए हैं। अगर भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाता है तो क्या गंभीर की मुख्य कोच के रूप में स्थिति अस्थिर हो जाएगी। अभी इसका जवाब ना है।

अगर भारत अगले साल के शुरू में चैंपियंस ट्रॉफी नहीं जीत पाता है तो क्या गंभीर की स्थिति अस्थिर हो जाएगी। इसका जवाब भी ना होगा। सबसे बड़ा सवाल आया है कि क्या भारतीय क्रिकेट बोर्ड गंभीर को अपनी टीम तैयार करने के लिए पूरी छूट देगा जिसमें जसप्रीत बुमराह टेस्ट टीम के संभावित कप्तान होंगे। 7 जनवरी को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पांचवां टेस्ट पूरा हो जाएगा। उसके बाद संभावना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ी संन्यास लेलें। अभी तुरंत नहीं ऐसा होगा लेकिन इसमें बहुत अधिक समय भी नहीं लगेगा।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...