24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यघर का नाम 'रामायण' हो, लक्ष्मी कोई और उठा ले जाए... कुमार...

घर का नाम ‘रामायण’ हो, लक्ष्मी कोई और उठा ले जाए… कुमार विश्वास ने ये किस पर साधा निशाना, मच गया बवाल

Published on

मेरठ

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक कवि सम्मेलन के दौरान कवि कुमार विश्वास के दिए एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर कुमार विश्वास की आलोचना की जा रही है और कहा जा रहा है कि अपने बयान में कुमार विश्वास ने नाम लिए बिना कथित तौर पर बॉलिवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी बेटी ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पर तंज कसा है। विश्वास ने कहा कि अपने बच्चों को रामायण पढ़वाइए। ऐसा न हो कि घर का नाम रामायण हो और आपके घर की लक्ष्मी को कोई और उठा ले जाए।

बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा के घर का नाम ‘रामायण’ है। उनकी बेटी और फिल्म ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल के साथ शादी की है, जो मुस्लिम परिवार से आते हैं। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि अपने इस बयान के जरिए कुमार विश्वास ने शत्रुघ्न सिन्हा परिवार पर तंज कसा है। जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मेरठ में कवि सम्मेसन के दौरान कुमार विश्वास ने कहा, ‘अपने बच्चों को सीता जी की बहनों और भगवान राम के भाइयों के नाम याद कराइए।’

कुमार विश्वास ने आगे कहा, ‘एक संकेत दे रहा हूं, जो समझ जाएं उनकी तालियां उठें। अपने बच्चों को रामायण पढ़वाइए और गीता सुनवाइए। अन्यथा ऐसा न हो कि आपके घर का नाम तो ‘रामायण’ हो और आपके घर की श्रीलक्ष्मी को कोई और उठाकर ले जाए।’ इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना की जा रही है। बता दें कुमार विश्वास आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे हैं। उन्होंने अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ साल 2014 में लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। बाद में अरविंद केजरीवाल से मतभेदों के चलते उन्होंने पार्टी और राजनीति से दूरी बना ली।

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...