24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यतकनीकी खराब के बाद रोकी गई वंदे भारत ट्रेन, जौनपुर में अचानक...

तकनीकी खराब के बाद रोकी गई वंदे भारत ट्रेन, जौनपुर में अचानक बजने लगा अलार्म

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से बिहार के छपरा जा रही छठ स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस तकनीकी खराबी के कारण जौनपुर के पास अचानक रुक गई. घटना के दौरान ट्रेन का सायरन बजने लगा, जिससे यात्री और रेलवे प्रशासन सतर्क हो गए. सूचना मिलने पर रेलवे कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और समस्या की जांच शुरू की.

मामले को लेकर उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि आपातकालीन ब्रेक के कारण ट्रेन का सायरन बज रहा था. हालांकि, सभी आवश्यक स्पष्टीकरण के बाद ट्रेन अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई.

वहीं, उत्तर रेलवे (एनआर) के सीपीआरओ (CPRO) हिमांशु शेखर उपाध्याय ने फोन पर बताया कि छठ स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस तकनीकी कारणों से जौनपुर के पास रुकी हुई थी. अलार्म बार-बार बज रहा था, जिसके कारण ट्रेन रोकी गई. ट्रेन को फिलहाल आगे बढ़ा दिया गया है. ट्रेन में आई खराबी और उसके कारणों की जांच की जाएगी.

मालगाड़ी का इंजन बुलाकर खींची गई वंदेभारत ट्रेन
बता दें कि इससे पहले 9 सितंबर को नई दिल्ली से वाराणसी को जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस इटावा के के नजदीक तकनीकी कमी के चलते खड़ी हो गई थी. वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी कमी होने की वजह से यात्री बेचैन हो गए. तभी टेक्निकल टीम ने पहुंचकर सुधारने की कोशिश की. लेकिन कामयाबी न मिलने पर ट्रेन को मालगाड़ी के इंजन से खींचकर भरथना रेलवे स्टेशन पर खड़ा कर दिया गया था. फिर सभी यात्रियों को दूसरे ट्रेन से बनारस पहुंचाया गया.

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...