24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यPCS अफसर बनने का था सपना हिस्से आई मौत, गलत ट्रेन में...

PCS अफसर बनने का था सपना हिस्से आई मौत, गलत ट्रेन में चढ़ना बना काल, शव के हो गए दो हिस्से

Published on

बाराबंकी:

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में परीक्षा देने निकली महिला पीसीएस अभ्यर्थी की ट्रेन से कट कर मौत हो गई। लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन से अमेठी सेंटर पर परीक्षा में शामिल होने के लिए गलत ट्रेन पर सवार हो गई थी। ट्रेन बाराबंकी स्टेशन पर उतरते समय परीक्षार्थी के साथ बड़ा हादसा हो गया। जीआरपी पुलिस ने अभ्यर्थी की पहचान देवा कोतवाली क्षेत्र के प्रिया वर्मा के रूप में की है।

पुलिस के मुताबिक, देवा कोतवाली क्षेत्र के पेड़ पुरवा गांव के निवासी हरिश्चंद्र की पुत्री प्रिया वर्मा (PCS) पीसीएस की तैयारी कर रही थी। उसके चार भाइयों में सबसे बड़ा पुनीत रेलवे सुरक्षा बल महाराष्ट्र में दरोगा के पद पर तैनात है। परिवार के सभी सदस्य लखनऊ के जानकीपुरम में रहते हैं। रविवार सुबह तड़के प्रिया को पीसीएस प्री एग्जाम के लिए अमेठी जिले जाना था।

गलत ट्रेन में हुई सवार, उतरने के लिए जल्दबाजी में हुआ हादसा
पीसीएस परीक्षा अमेठी में शमिल होने लिए प्रिया सुबह तड़के चारबाग रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। वहां गलती से वो गोंडा जाने वाली ट्रेन में सवार हो गई। लखनऊ से ट्रेन चलने के बाद गोंडा की ओर जाने की ही जानकारी पर परीक्षा छूटने के डर से घबरा गई और ट्रेन से उतरने की कोशिश करने लगी।

स्टेशन से पहले आउटर पर ट्रैक पर हुए दो टुकड़े
छात्रा के साथ हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। जब ट्रेन बाराबंकी रेलवे स्टेशन से पहले आउटर के निकट बंकी क्रॉसिंग पर ट्रेन के धीमी होने के बाद जल्दबाजी में उतरने की कोशिश करने लगी। इस दौरान वो ट्रेन के पहियों के नीचे आ गई, हादसे में उसका शरीर दो हिस्सों में कट गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया। छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर जय नारायण ने बताया कि छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई थी। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...