24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : शादी के विरोध में प्रेमी पर हमला, मुजफ्फरनगर में...

उत्तर प्रदेश : शादी के विरोध में प्रेमी पर हमला, मुजफ्फरनगर में महिला ने होटल में दी खौफनाक सजा

Published on

मुजफ्फरनगर,

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रविवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. पुलिस के अनुसार, एक महिला ने अपने पुरुष मित्र पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. महिला को इस बात से नाराजगी थी कि उसका पुरुष मित्र दूसरी महिला से शादी कर रहा है. यह घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक होटल में हुई.

पुलिस की जानकारी के अनुसार, महिला इस बात से नाराज थी कि उसका पुरुष मित्र किसी और महिला से शादी करने वाला था. दोनों का रिश्ता आठ साल पुराना था और वे एक ही गांव के रहने वाले थे. हालांकि, पुरुष के परिवार ने उनके रिश्ते का विरोध किया और उसकी शादी किसी अन्य महिला से तय कर दी थी.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सिविल लाइंस थाने के एसएचओ आशुतोष ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गई, जहां उसका इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. दोनों का रिश्ता आठ साल पुराना था और वे एक ही गांव के रहने वाले हैं.

घटना से इलाके में फैल गई है सनसनी
पुलिस ने बताया कि पुरुष रविवार को अपनी महिला साथी को शांत करने के लिए एक होटल में लेकर आया था. दोनों के बीच कहासुनी के दौरान महिला ने कथित तौर पर पुरुष पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और उसे काट डाला. स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह जोड़ा चरथावल थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...