19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यजौनपुर से लेकर कानपुर तक 15 IPS अफसरों के तबादले, चिरंजीव नाथ...

जौनपुर से लेकर कानपुर तक 15 IPS अफसरों के तबादले, चिरंजीव नाथ सिन्हा बने हाथरस के नए SP

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में लगातार तबादलों का सिलसिला जारी है। एक बार फिर यूपी में बंपर तबादले कर दिए गए हैं। रविवार को 15 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया है। अमेठी, जौनपुर, अंबेडकर नगर, कासगंज और देवरिया समेत 9 जिलों के पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया गया है। कासगंज की एसपी अपर्णा रजत कौशिक को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें अमेठी जिले का पुलिस अधीक्षक बना दिया गया है। इस लिस्ट में 4 महिला आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपर्णा रजत कौशिक और अंकिता शर्मा को जिले की कमान सौंपी गई है।

तबादलों के क्रम में जौनपुर के एसपी अजय पाल का प्रभारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रयागराज कमिश्नरेट के पद पर तबादला कर दिया गया है। जबकि अम्बेडकरनगर एसपी डॉ. कौस्तुभ को जौनपुर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। उनकी जगह केशव कुमार को अंबेडकर नगर का एसपी बनाया गया है। केशव कुमार लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात थे।

अपर्णा रजत कौशिक को एसपी अमेठी और अंकिता शर्मा को एसपी कासगंज बनाया गया है। अमेठी के एसपी रहे अनूप कुमार सिंह को सेनानायक 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है।

वहीं बलिया जिले के एसपी विक्रांत वीर को एसपी देवरिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह डॉ. ओमवीर सिंह को एसपी बलिया के पद पर तैनात किया गया है। रामनयन सिंह को एसपी बहराइच, चिरंजीव नाथ सिंह को एसपी हाथरस और प्राची सिंह को सेनानायक 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्राची सिंह मौजूदा समय में सिद्धार्थनगर में एसपी पड़ पर तैनात थी। उनकी जगह अभिषेक महाजन को एसपी सिद्धार्थ नगर बनाया गया है। साथ ही संकल्प शर्मा को डीसीपी लखनऊ, वृंदा शुक्ला को एसपी महिला एवं बाल सुरक्षा यूपी और निपुण अग्रवाल को डीसीपी लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this