19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यजयपुर में अतुल सुभाष जैसा केस: इंजीनियर बेटे के सुसाइड नोट से...

जयपुर में अतुल सुभाष जैसा केस: इंजीनियर बेटे के सुसाइड नोट से उड़े परिजनों के होश! डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

Published on

जयपुर

पत्नी से परेशान एआई इंजीनियर अतुल सुभाष के चर्चित आत्महत्या कांड के बाद राजधानी जयपुर में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। इसमें 28 वर्षीय इंजीनियर शुभम शर्मा ने भी पत्नी से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। शुभम शर्मा ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें लिखा है- ‘मम्मी माफ कर देना, बहुत परेशान हो गया हूं, मैं हर चीज सही नहीं कर पाया।’ हैरान कर देने वाला यह मामला राजधानी जयपुर के महेश नगर का है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की आत्महत्या के पीछे उसके परिजनों ने बेटे की पत्नी और सुसराल वालों पर मानसिक प्रताड़ित करने आरोप लगाया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परिजनों का आरोप, ससुराल वालों से परेशान था शुभम
हैरान कर देने वाला यह मामला जयपुर के महेश नगर की सैनी कॉलोनी से आया है। इसमें गत 14 दिसंबर को शुभम शर्मा ने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली। इस सुसाइड नोट में उसने अपनी मां से माफी मांगी थी और अपनी परेशानियों का हवाला दिया। इसको लेकर परिजनों ने रविवार को पुलिस को लिखित शिकायत दी है। शिकायत में बताया कि शुभम अपनी पत्नी और ससुराल के लोगों की वजह से काफी तनाव में था, उसको डर था कि उसके ससुराल वाले भी कहीं बेंगलुरु के अतुल सुभाष जैसी उसकी हालत न कर दें।

शुभम ने इंजीनियर अतुल की तरह उठाया कदम
शुभम शर्मा एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। वह पांच बहनों का इकलौता भाई था। डेढ़ साल पहले उसकी शादी महुआ निवासी दिव्या से हुई थी। परिजनों ने बताया कि शुभम अपनी पत्नी और सुसराल पक्ष की वजह से वह डिप्रेशन में चला गया और आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। परिजनों का आरोप है कि शुभम की पत्नी दिव्या और ससुराल वाले उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। वह उससे पैसों की मांग करते थे।

इस बीच शुभम के जीजा सतेन्द्र पाराशर ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। बता दें, यह मामला भी बेंगलुरु के एआई इंजीनियर अतुल सुभाष जैसा प्रतीत हो रहा हैं, जहां अतुल ने भी अपनी पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या जैसा कदम उठाया था।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this