9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलअब्दुल्ला शफीक ने वनडे में बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने...

अब्दुल्ला शफीक ने वनडे में बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने इतिहास के पहले ओपनर

Published on

जोहानिसबर्ग

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की रोमांचक वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच जोहानिबर्ग के वांडर्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने शुरुआती दोनों वनडे जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है। हालांकि पाकिस्तान टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी। लेकिन उनको बड़ा झटका अब्दुल्ला शफीक के रूप में दूसरे ओवर में ही लग गया। अब्दुल्ला गोल्डन डक का शिकार हो गए। उनको कागिसो रबाडा ने एडन मार्करम के हाथों कैच आउट करवाया।

3 मैच की इस सीरीज में अब्दुल्ला अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इससे पहले दोनों वनडे में वह डक पर आउट हुए थे। पहले मैच में 4 गेंद खेलकर तो दूसरे में दूसरी गेंद पर ही आउट हो गए थे। तीन मैचों की वनडे सीरीज में लगातार तीन बार शून्य पर आउट होने वाले अब्दुल्ला शफीक पहले ओपनर बन गए हैं। इसके अलावा वह सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हैं जिनके नाम यह अनचाहा रिकॉर्ड वनडे में दर्ज हुआ। इससे पहले 3 मैच की वनडे सीरीज में लगातार तीनों मैचों में शून्य पर आउट सूर्यकुमार यादव हुए थे। 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में उनके साथ ऐसा हुआ था।

वनडे में लगातार तीन बार शून्य पर आउट होने वाले अब्दुल्ला शफीक दूसरे ओपनर बन गए हैं। इससे पहले सलमान बट्ट के साथ भी ऐसा हो चुका है। आपको बता दें कि वनडे में अब तक डक की हैट्रिक 9 बल्लेबाजों ने लगाई है, जिसमें सचिन तेंदुलकर, शेन वॉट्सन जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल हैं।

एक कैलेंडर ईयर में किसी सलामी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा डक
8 – हर्शल गिब्स (2002)
8 – तिलकरत्ने दिलशान (2012)
7- डायोन इब्राहिम (2001)
7- क्रिस गेल (2008)
7- उपुल थरंगा (2006)
7- अब्दुल्ला शफीक (2024)

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...