16 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराजनीतिलहसुन क्या भाव है? जब सब्जी मंडी में दाम पता करने पहुंचे...

लहसुन क्या भाव है? जब सब्जी मंडी में दाम पता करने पहुंचे राहुल गांधी, शेयर किया VIDEO

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने मंगलवार को एक वीडियो शेयर कर लिखा कि कभी लहसुन 40 रुपये हुआ करता था और आज इसकी कीमत 400 रुपये किलो है। राहुल गांधी ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है और सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जो वीडियो शेयर किया है। वह गिरी नगर का बताया जा रहा है। इसमें वह सब्जी लगाने वाले लोगों से अलग-अलग सब्जियों के दाम पूछते हुए नजर आ रहा हैं। इसमें एक महिला कहती हैं कि इस लहसुन से ज्यादा तो सोना सस्ता होगा। साथ ही एक महिला कर रही हैं कि शलजम 30-40 रुपये किलों में मिल जाते हैं लेकिन आज ये 60 रुपये किलो बता रहे हैं।

इस बार बहुत ज्यादा महंगाई
इस वीडियो में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक महिला से सवाल करते हैं कि आज आप क्या खरीद रहे हो। वह कहती हैं कि वह थोड़े से टमाटर, थोड़ी सी प्याज खरीद रही हैं। वह महिला सब्जी वाले से कहती हैं कि इस बार इतनी महंगाई क्यों हैं। कुछ भी कम ही नहीं हो रहा है। वह सब्जी विक्रेता कहते हैं कि इस बार बहुत ज्यादा मंहगाई है और इससे पहले कभी भी इतनी महंगाई नहीं हुई है।

राहुल गांधी ने महिलाओं से पूछा महंगाई का कारण
जब राहुल गांधी ने महिला से सवाल किया कि इस बार महंगाई क्यों बढ़ रही है तो उन्होंने कहा कि जो सरकार बैठी हुई है तो वो तो इस चीज को देखती नहीं है कि महंगाई बढ़ रही है। उनको तो अपने भाषणों में लगे रहना है। ये नहीं देखते हैं कि आम जनता का क्या होगा कि उनको खाना खाना है तो वो भी इतना महंगा होगा तो वो कैसे खाएंगे। जो चीज हम 500 रुपये में लेते थे वो आज 1000 रुपये में आती है। हमें कटौती करने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जो तोरई 30 से 40 रुपये तक मिल जाती थी। वो भी अब 100 रुपये किलो है। अब मुझे तो बीमारी के लिए लेनी ही लेनी है। मेरा तो सारा का सारा बजट ही बिगड़ गया।

Latest articles

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...