16 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराजनीति'सांसद हो, थोड़ी तो शर्म करो', केजरीवाल की वीडियो को लेकर मनीष...

‘सांसद हो, थोड़ी तो शर्म करो’, केजरीवाल की वीडियो को लेकर मनीष सिसोदिया का मनोज तिवारी पर बड़ा हमला

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने से पहले आप और बीजेपी के बीच में वाकयुद्ध तेज हो गया है। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की जमकर आलोचना की, जिन्होंने आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल का एक एडिटेड वीडियो शेयर किया। मनीष सिसोदिया ने कहा कि आप सांसद हो कुछ तो शर्म करो।

मनोज तिवारी ने 9 सेकेंड का एक वीडियो शेयर किया। इसमें केजरीवाल को यह कहते हुए सुना गया, तो हम लोग बैठे थे कोई कह रहा था कि जिसने संविधान लिखा होगा, उसने भी दारू पीकर ही संविधान लिखा होगा। मनोज तिवारी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘मुझे दिल्ली के आम आदमी पार्टी के मुखिया का ये मुस्कान भरा वीडियो मिला। जिसको सुनकर हर कोई ऐसे बहुरूपिये का असली रंग देख पायेगा। उनके इसी बयान पर मनीष सिसोदिया ने पलटवार करते हुए लिखा, ‘मनोज तिवारी सांसद हो, थोड़ी तो शर्म करो। झूठ ट्वीट कर रहे हो। सस्ते trollers जैसा बर्ताव करना बंद करो। अपनी नहीं तो कम से कम सांसद पद की तो इज्जत करो।

मनीष सिसोदिया के बयान पर भड़के मनोज तिवारी
मनीष सिसोदिया के ट्वीट पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी भड़क गए। उन्होंने फिर एक ट्वीट कर कहा, ‘मनीष सिसोदिया बहस में मर्यादा रखनी चाहिए। आप इतने तमतमा गए की मुझे बेशर्म बोल दिया। खैर आपके जो भी संस्कार हों। पर हां, पटपड़गंज की जनता के सवालों से बचने के लिए आप कहीं और भाग सकते हैं, मगर हम आपको यहां भागने नहीं देंगे।’

मनोज तिवारी ने आगे कहा, ‘आपके इस वीडियो में जो कहा गया है मैं वही लोगों को बता रहा हूं और आपसे भी पूछ रहा हूं । वैसे तो राहुल गांधी भी बतायेंगे परन्तु आपके नेता के अनुसार अगर कांग्रेस के लोगों ने शराब पीके कांग्रेस का संविधान लिखा तो इसका अर्थ अरविंद केजरीवाल ये कैसे लगा सकते हैं, कि जिसने भी संविधान लिखा वो शराब पी के लिखा। जिसने भी संविधान लिखा का अर्थ क्या है। ये कहने की हिम्मत कैसे कह सकते हैं अरविंद केजरीवाल।’

Latest articles

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...