9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलगरीबी में होगा आटा गीला...भारत चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा तो...

गरीबी में होगा आटा गीला…भारत चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा तो पाकिस्तान को होगा भारी नुकसान

Published on

नई दिल्ली

मंगलवार यानी 24 दिसंबर को आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। 19 फरवरी से इस मेगा आईसीसी टूर्नामेंट का आगाज होगा। पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। वहीं टीम इंडिया 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलकर अपने अभियान की शुरुआत करेगी। बता दें कि भारतीय टीम के सभी मुकाबलों का आयोजन दुबई में होगा। बाकी सभी मैच की मेजबानी पाकिस्तान ही कर रहा है। लेकिन पाकिस्तान बिल्कुल भी नहीं चाहेगा कि भारतीय टीम फाइनल में पहुंचे। अगर ऐसा होगा तो उनको बड़ा झटका लगेगा और भारी नुकसान होगा, आखिर क्यों? आइये आपको बताते हैं।

भारत फाइनल में पहुंचता है, तो क्यों खुश नहीं होगा पाकिस्तान?
दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने सभी मुकाबले भारत दुबई में खेलने वाला है। वहीं अगर टीम इंडिया फाइनल में पहुंचती है तो खिताबी मुकाबला भी दुबई में खेला जाएगा। अगर भारत फाइनल में नहीं पहुंचता है तो मैच लाहौर में होगा। ऐसे में पाकिस्तान नहीं चाहेगा कि टीम इंडिया फाइनल में पहुंचे क्योंकि उनके हाथ से मेगा आईसीसी टूर्नामेंट फाइनल मैच होस्ट करने का मौका निकल जाएगा। इसके अलावा अगर वह खिताबी मैच होस्ट नहीं करते हैं तो इसका नुकसान होना तो लाजमी है।

2017 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान का हुआ था फाइनल
2017 में आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन इंग्लैंड में हुआ था। उस संस्करण में भारत और पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन किया था। इसके चलते दोनों टीमें फाइनल में पहुंच गई थी। हालांकि फाइनल में पाकिस्तान ने बाजी मार ली थी। पाकिस्तान ने खिताबी मैच 180 रन से जीता था। ग्रुप स्टेज के मैच में डीएलएस मैथड के चलते भारत ने ग्रुप स्टेज के मैच में पाकिस्तान को 124 रन से हराया था।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत का शेड्यूल
भारत और बांग्लादेश, 20 फरवरी, दुबई
भारत और पाकिस्तान, 23 फरवरी, दुबई
भारत और न्यूजीलैंड, 2 मार्च,दुबई

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...