16 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराजनीतिआरिफ मोहम्मद खान बने बिहार के नए राज्यपाल, पूर्व आर्मी चीफ वीके...

आरिफ मोहम्मद खान बने बिहार के नए राज्यपाल, पूर्व आर्मी चीफ वीके सिंह होंगे मिजोरम के गवर्नर

Published on

नई दिल्ली

बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने राज्य के राज्यपाल को बदल दिया है। बिहार के राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर को केरल का राज्यपाल बना दिया गया है। केंद्र सरकार ने बिहार के साथ देश के विभिन्न राज्यों के राज्यपालों में बड़े बदलाव किए हैं। इस बदलाव के तहत बिहार, केरल, मिजोरम, ओडिशा और मणिपुर में नए राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं।

आरिफ मोहम्मद खान बने बिहार के नए राज्यपाल
केरल के राज्यपाल के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे आरिफ मोहम्मद खान को अब बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उन्होंने केरल में अपनी कार्यशैली और प्रशासनिक क्षमता से पहचान बनाई थी।

बिहार के राज्यपाल का तबादला केरल
बिहार के मौजूदा राज्यपाल विश्नवाथ अर्लेकर को केरल का नया राज्यपाल बनाया गया है। यह बदलाव राज्यपालों के पदों में अदला-बदली के हिस्से के रूप में किया गया है।

पूर्व आर्मी चीफ वीके सिंह बने मिजोरम के राज्यपाल
केंद्र सरकार ने पूर्व आर्मी चीफ वीके सिंह को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया है। जनरल सिंह ने अपने लंबे सैन्य करियर और प्रशासनिक अनुभव से पहचान बनाई है।

हरि बाबू कंभापति बने ओडिशा के राज्यपाल
ओडिशा में भी राज्यपाल बदले गए हैं। हरि बाबू कंभापति को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे अपने राजनीतिक अनुभव और नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाते हैं।

अजय कुमार भल्ला बने मणिपुर के राज्यपाल
मणिपुर में भी प्रशासनिक बदलाव करते हुए अजय कुमार भल्ला को राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। भल्ला अपने प्रशासनिक अनुभव और कुशल नेतृत्व के लिए पहचाने जाते हैं।

Latest articles

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...