नई दिल्ली
दिल्ली में विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया है। इस बीच बुधवार को दिल्ली यूथ कांग्रेस की तरफ से आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ संसद मार्ग थाने में लिखित शिकायत दी गई है। अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली की जनता को गुमराह करने और धोखा देने का आरोप लगाया गया है। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बीएनएस की धारा 316 और 317 के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली यूथ कांग्रेस की ओर से आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य नेताओं के खिलाफ शिकायत की है। जिसमें धोखाधड़ी, जालसाजी और जनता को गुमराह करने के आरोप लगाए हैं। दिल्ली युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा की ओर से संसद मार्ग थाने में शिकायती पत्र दिया गया है।
