9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलकाश मैंने उसे क्रिकेटर बनाया होता... खेल रत्न की लिस्ट से मनु...

काश मैंने उसे क्रिकेटर बनाया होता… खेल रत्न की लिस्ट से मनु भाकर का नाम गायब होने पर भड़के पिता

Published on

नई दिल्ली:

पेरिस ओलिंपिक 2024 में दो ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली शूटर मनु भाकर को खेल रत्न नहीं मिलने से बहुत निराशा हुई है। मनु का कहना है कि उन्होंने ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन किया था, फिर भी उनका नाम शॉटलिस्ट हुए 30 लोगों की सूची में नहीं आया। देश के लिए एक ही ओलिंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली खिलाड़ी होने के बावजूद, देश के सर्वोच्च खेल सम्मान के लिए विचार न किए जाने से वह निराश हैं। उनके पिता ने तो यहां तक कह दिया है कि उन्हें मनु को शूटिंग में डालने का अफसोस है। उन्हें क्रिकेट में डालना चाहिए था।

मनु के पिता ने क्या कहा?
मनु भाकर के पिता ने खेल मंत्रालय और खेल रत्न के लिए नाम तय करने वाली समिति पर निशाना साधा। मंत्रालय का कहना है कि मनु ने आवेदन ही नहीं किया, जबकि मनु इससे इनकार करती हैं। मनु के पिता ने कहा, ‘मुझे अपनी बेटी को शूटिंग में डालने का पछतावा है। काश उसे क्रिकेटर बनाया होता। तब उसे सारे पुरस्कार और सम्मान मिलते। उसने एक ही ओलिंपिक में दो मेडल जीते हैं, ऐसा पहले कभी किसी ने नहीं किया। आप मेरी बच्ची से देश के लिए और क्या उम्मीद करते हैं? सरकार को उसकी मेहनत को पहचानना चाहिए।’राम किशन भाकर ने बात करते हुए कहा- मैंने मनु से बात की और वह बहुत दुखी थी। उसने मुझसे कहा, ‘मुझे ओलिंपिक में जाकर देश के लिए मेडल नहीं जीतने चाहिए थे। मुझे खिलाड़ी ही नहीं बनना चाहिए था।

अभी भी अवॉर्ड मिलने की उम्मीद
यह भी बताया गया है कि मनु ने वेब पोर्टल पर अपना नाम दर्ज कराया था। खेल मंत्रालय और फेडरेशन इस मामले को पूरी तरह समझने के लिए बातचीत कर रहे हैं। एक सूत्र ने बताया, ‘मनु ने कहा कि उसने पोर्टल पर आवेदन किया था। अगर ऐसा है तो समिति ने उसका नाम जरूर देखा होगा। स्थिति चाहे जो भी हो फेडरेशन ने मंत्रालय से संपर्क किया है और अधिकारियों से उसका नाम शामिल करने का अनुरोध किया है। खबर है कि मनु ने देश के तीसरे और चौथे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कारों- पद्म भूषण और पद्म श्री के लिए भी आवेदन किया है। अखबार के मुताबिक, ये आवेदन 15 सितंबर को पद्म पुरस्कार पोर्टल पर जमा किए गए थे।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...