15 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराजनीति'कुछ अफसरों पर गलत दबाव बनाकर....', विभागों के विज्ञापन पर CM आतिशी...

‘कुछ अफसरों पर गलत दबाव बनाकर….’, विभागों के विज्ञापन पर CM आतिशी का पलटवार

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा, “अखबार में सूचना निकाली गई कि महिला सम्मान जैसी कोई योजना नहीं है, जबकि दिल्ली सरकार का कैबिनेट डिसीजन है कि ये 1000 रुपए की स्कीम नोटिफाई हो चुकी है. अफसरों पर पुलिस कार्रवाई होगी. जो नोटिस अखबारों में जारी हुए हैं, वो पूरी तरह से गलत और झूठे हैं. कुछ अधिकारियों पर बीजेपी दबाव बनाकर नोटिस छपवाई है.”

उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली सरकार ने एक हजार रुपए हर महीने देने की स्कीम पास की. उसके बाद केजरीवाल जी ने गारंटी दी कि चुनाव जीतने के बाद 2100 रुपए दिए जाएंगे. जब फिर से सरकार बनेगी, तो बुजुर्गों के लिए एक संजीवनी योजना लाई जाएगी.

‘फर्जी केस की कोशिश…’
आतिशी ने कहा, “हमें ये पुख्ता खबर मिली है कि ट्रांसपोर्ट विभाग के एक फर्जी केस के जरिए दिल्ली में महिलाओं की फ्री बस यात्रा को रोकने के लिए मुझ पर एक फर्जी केस करने की कोशिश की जा रही है.”उन्होंने आगे कहा कि अगर मुझे एजेंसी झूठा केस करके गिरफ्तार करती हैं, तो आखिरकार सच्चाई सामने आएगी. हमने हमेशा ईमानदारी से काम किया है. मुझे इस देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है. जिस तरह से सीनियर नेताओं के साथ हुआ और सच्चाई सामने आई.

‘दिल्ली वालों की सुविधाएं…’
आतिशी ने कहा, “बीजेपी वालों को मैं कहना चाहूंगी कि आप हम पर झूठे केस करके दिल्ली वालों की जो सुविधाएं रोकना चाहते हैं. आप कभी स्कूलों, बिजली विभाग और मुहल्ला क्लीनिक पर केस करते हैं. दिल्ली की जनता को पता है कि बीजेपी के सिर्फ दो काम हैं, एक केजरीवाल जी को गाली देना और फ्री बिजली, पानी और बस यात्रा को रोकना.”उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता सब देख रही है और दिल्ली की जनता बीजेपी को जरूर जवाब देगी.

‘बीजेपी की बैखलाहट…’
आतिशी ने कहा, “यह AAP का ऐलान है और केजरीवाल जी गारंटी है कि सरकार बनने के बाद एक हजार रुपए को 2100 किया जाएगा. लेकिन इसके बाद भी बीजेपी झूठी खबरें निकलवा रही है, यह उनकी बौखलाहट दिखा रहा है.”

Latest articles

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...