9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलविराट और रोहित नहीं, मैं खुद अपनी क्रिकेट का MVP हूं, संन्यास...

विराट और रोहित नहीं, मैं खुद अपनी क्रिकेट का MVP हूं, संन्यास के बाद अश्विन ने दिल की बात कह दी

Published on

नई दिल्ली

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के धाकड़ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अचानक रिटायरमेंट लेकर पूरी दुनिया को चौंका दिया। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अश्विन को सिर्फ एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट मैच में खेलने मैदान पर उतरे थे। ब्रिस्बेन टेस्ट में अश्विन को मौका नहीं मिला था। ब्रिस्बेन में टेस्ट ड्रॉ होने के बाद अश्विन ने संन्यास लेने का फैसला किया। संन्यास लेने के अगले ही दिन अश्विन वापस भारत लौट आए। भारत वापसी के बाद अश्विन अपने क्रिकेटिंग करियर से जुड़ी कई अहम खुलासे किए हैं।

बता दें कि अश्विन हाल ही में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथरटन और नासिर हुसैन के साथ चर्चा पर बैठे थे। इस दौरान अश्विन ने अपने क्रिकेटिंग करियर से जुड़ी कई महत्वपूर्ण पक्षों पर विस्तारपूर्वक बातचीत की। बातचीत के दौरान, अश्विन ने अपने बारे में सबसे बड़े मिथकों में से एक का खुलासा भी किया। इसके साथ ही उन्होंने भारत में क्रिकेटर को जिस तरह से लोग मानते हैं उस पहलू पर भी अहम बात कही।

अश्विन अपनी क्रिकेट का MVP हैं
इस दौरान अश्विन ने कहा कि वह अपनी क्रिकेट का खुद मोस्ट वैल्यूवल पर्सन यानी MVP हैं। अश्विन ने कहा, ‘बहुत सारे लोग जब भारतीय क्रिकेट के बारे में बात करते हैं उस में ऐसे सुपर स्टार खिलाड़ी का नाम होता है जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहते हैं। उदाहरण के तौर पर विराट कोहली और रोहित शर्मा को ले ले लीजिए। मैं जब बड़ा हो रहा था तो ऐसा ही नाम भारत में सचिन तेंदुलकर होता था। यह एक ऐसी चीज है जिसे मैं पिछले कुछ सालों में बदलना चाहता हूं।’

उन्होंने कहा, ‘मैं हर किसी के लिए एक मैसेज छोड़ना चाहता हूं। जब आप एक टीम में खेलते हैं तो इसमें सबकी भूमिका बराबर होती है। बाहरी लोग ये मानते हैं कि कुछ को छोड़कर टीम में बाकियों की भूमिका सहायक की है तो ये गलत है क्योंकि यह एक खेल है। मेरे जीवन में एक ही मोस्ट वैल्यूवल पर्सन यानी एमवीपी मेरे पिता या मेरी मां के लिए वो मैं हूं। यह रोहित, विराट या कोई बाहरी खिलाड़ी नहीं है। इसी तरह हर किसी की यात्रा अनोखी है।’ मेरे लिए, मैं हमेशा एमवीपी रहा हूं और मैं अपने क्रिकेट का एमवीपी हूं।’

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...